Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

त्रिवि द्वारा सम्पूर्ण परीक्षा स्थगित

 

काठमांडू, १० अप्रिल । त्रिभुवन विश्वविद्यालय (त्रिवि) द्वारा तय सम्पूर्ण परीक्षा स्थगित की गई है । शुक्रबार एक जरुरी सूचना जारी करते हुए त्रिवि ने कहा है कि अगले सूचना प्रकाशित ना होने तक त्रिवि सूचना द्वारा जारी कोई भी परीक्षा नहीं होगी । बुधबार संपन्न त्रिवि केन्द्री संचालक समिति ने वैशाख और जेष्ठ महीना के लिए तय सम्पूर्ण परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया था ।
त्रिवि ने कहा है कि कोरोना वायरस जोखिम को रोकथाम और नियन्त्रण के लिए सरकार द्वारा घोषित लकडाउन के कारण परीक्षा को स्थगित करना पड़ा है । स्मरणीय है, त्रिवि ने वैशाख और जेठ महीना में विज्ञान तथा प्रविधि अध्ययन संस्थान, व्यवस्थापन संकाय और शिक्षा शास्त्र संकाय तरफ की ४ वर्षीय बीएससी, बीबीएस और बीएड चौथे वर्ष की नियमित तथा आंशिक परीक्षा संचालन करने का निर्णय लिया था, जो अब सम्पूर्ण रुप में स्थगित हो गई है ।
इसीतरह पोष्ट ग्राजुएट डिप्लोमा इन काउन्सेलिङ साइकोलोजी, स्कुल साइकोलोजी और पोष्ट ग्राजुएट इन उमन स्टडीज की पुरा तथा आंशिक परीक्षा भी स्थगन हो गया है । त्रिवि का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण की खतरा कम होने के बद पुनः सूचना प्रकाशित की जाएगी और परीक्षा संचालन होगी । इससे पहले भी त्रिवि ने चैत्र महीना के लिए तय परीक्षा स्थगित की थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *