मोरटसाइकिल चोरी में संलग्न दो चोर दो मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार
काठमांडू, १३ अप्रिल । मोटरसाइकिल चोरी में संलग्न दो चोर को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । महानगरीय पुलिस वृत्त बौद्ध और नयां बस्ती पुलिस टोली ने चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ दो चोर को गिरफ्तार किया है ।
प्राप्त सूचना अनुसार गोकर्णेश्वर नगरपालिका–५ बासुकीनगर से बा ४ प ८०९ औ बा ८९ प ९५४१ नम्बर के २२० सीसी की पल्सर मोटरसाइकिल पुलिस ने अपने नियन्त्रण में लिया है । मोटरसाइकिल चोरी संलग्न ओखलढुंगा स्थायी निवासी २० वर्षीय ङिमा लामा और गोकर्णेश्वर निवासी धनबहादुर तामाङ को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
गिरफ्तार लामा और तामाङ के पास रहे प्रदेश नं. ३–०२–००९ प २०५९ का नम्बर प्लेट और ५१ हजार नगद भी पुलिस बरामद किया है ।

