Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काेराेना आतंक के बीच मिस्र में आतंकवादी हमले की साजिश, ईस्टर पर थी हमले की याेजना

 

काहिरा, एएनआइ।

मिस्र के सुरक्षा बलों ने ईस्टर समारोह के दौरान हमले की योजना बना रहे 7 आतंकवादियों को मार गिराया है। देश के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, यह सात आतंकवादी ईस्टर समारोह में हमले की योजना बना रहे थे,लेकिन सुरक्षा बलों की कड़ी निगराने के चलते वह इस घटना को अंजाम नहीं दे पाए।

मंत्रालय के अनुसार, सुरक्षा बलों ने राजधानी के घनी आबादी वाले एक अपार्टमेंट में छापा मारा था। इस दौरान एक लेफ्टिनेंट अधिकारी मोहम्मद फोजी अल होफी की मौत हो गई, और एक अन्य पुलिस अधिकारी को चोटें भी आईं है। फिलहाल इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढें   राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने केंद्रीय समिति की बैठक बुलाई

इस वक्त जब पूरी दुनिया कोरोना के प्रकोप का सामना कर रही है।और कई लाख की संख्या में पूरी दुनिया में लोगों की मौत हो चुकी है और 16 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। ऐसे में आतंकवादी अपने गतिवधियों को अंजाम देने में भी कोई कसर नहीं रख रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *