Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीरगंज वार्ड न.१९ विन्ध्वासिनी में व्यवस्थित और अनुशासित तरीका से राहत वितरण : मुकेश द्विवेदी

 

बीरगंज,२०७७ वैशाख ३ गते बुधवार | आज सुबह आदरणीय मेयर विजय कु.सरावगी ने  फोन करके कहा “मुकेश जी विन्ध्वासिनी चलना है। आप जल्दी चन्डाल चौक आ जाईए।” मुझे बहुत ख़ुशी हुई, कल मंगलबार का व्रत था और आज कुछ खाने से पहले विन्ध्वासिनी माता का दर्शन भी हो जााएगा।

मेयर साहब के साथ हमलोग मास्क वगैरह लगाकर पूरी सतर्कता और सुरक्षा अपनाकर वार्ड न.१९ विन्ध्वासिनी पहुंचे। माता का दर्शन करके राहत वितरण का व्यवस्था देखने गए। आपलोगो को स्मरण होगा कि दो सप्ताह पहले राहत वितरण के नामावली संकलन के बिषय में विन्ध्वासिनी में झगडा होकर सिर फुटौव्वल तक हो गया था।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ प्रभावितों के लिए एनसेल द्वारा तीन दिन मुफ्त वॉयस और डेटा सेवा

इसबार विन्ध्वासिनी के वार्ड अध्यक्ष और महानगरपालिका के प्रवक्ता सन्तोष तिवारी के नेतृत्व में हो रहे राहत बितरण देखकर बहुत ख़ुशी हुई। शुरुआत में जितना भी विवाद हुआ हो लेकिन इस बार व्यवस्थित और अनुशासित तरीका से राहत वितरण होते हुए देखे। सभी लोग समाजिक दुरी बनाकर गोल घेरा में खड़े थे और एक-एक करके राहत सामग्री ले रहे थे। राहत सामग्री में पंद्रह किलो चावल, डेढ किलो दाल, एक प्याकेट क्रमश तेल, नमक और तीन साबुन दिया गया।

यह भी पढें   कोशी प्रदेश के मुख्यमंत्री हिक्मत कुमार कार्की को विश्वास मत मिला

एक-एक व्यक्ति के सूची अनुसार ३०० लोगों को राहत दिया गया, अगर इसी प्रकार व्यवस्थित और अनुशासित तरीके से हरेक वार्ड में राहत दिया जाए तो ना ही कोई विवाद होगा और ना ही वास्तविक जरूरतमंद छूटेगा। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा राहत वितरण के लिए कार्यबिधी बनाकर भेजने के वावजूद, केन्द्र सरकार से अभी तक कुछ भी नही भेजा है और प्रदेश सरकार ने अनुदान के नाम पर मात्र पचिस लाख रुपैयाँ उप्लब्ध कराया है, जो इतने लंबे लॉक डाउन में ऊँट के मुँह में जीरा के समान है।

यह भी पढें   नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी की मांग: सरकार शुरू करे ‘बेटी बचाओ राष्ट्रीय जनजागरण अभियान’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com