Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमा में परिचालित सुरक्षाकर्मियो के लिए युवा संघ नवलपरासी द्वारा पीपीई वितरण

 

रवीन्द्र यादव/नवलपरासी पश्चिम
सीमा क्षेत्र में परिचालित सुरक्षाकर्मियों को मध्यनजर करते हुए राष्ट्रिय युवा संघ जिला कमिटी नवलपरासी ने सुरक्षाकर्मियों को ४१ थान पीपीई वितरण किया है । संघ ने कहा है कि नेपाल–भारत सीमा में निगरानी के लिए परिचालित सुरक्षाकर्मी कोरोना वायरस की उच्च जोखिम में है, इसीलिए उन लोगों को ४१ थान पर्सनल प्रोटेक्टिभ ईक्वीपमेन्ट (पिपिई) उपलब्ध कराया गया है ।
पड़ोसी देश भारत में कोरोना संक्रमण तीव्र रुप में फैल रहा है, नवलपरासी जिला भी भारत के साथ जुड़ा हुआ है, जहां खुला नाका होने के कारण यह जिला भी उच्च जोखिम में है । देश में लकडाउन तो घोषित है, लेकिन सीमा से प्रशासन को चमका देकर कई लोग सीमा से इधर–उधर हो रहे हैं । संघ के जिला अध्यक्ष युवराज डुम्रेल ने कहा कि उन लोगों को रोकने के लिए परिचालित सुरक्षाकर्मियों की जोखिमता को मध्यनजर करते हुए संघ की ओर से पीपीई उपलब्ध कराया गया । डुम्रेल ने कहा कि पीपीई जिला कमिटी औषधी व्यवसायी महासंघ की ओर से गरिदा गया और उसको सुरक्षाकर्मियों के लिए देनेके लिए आग्रह करते हुए जिला प्रशासन कार्यालय को दी गई है ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम का जनजीवन सामान्य, कर्फ्यू हटाया गया


सीमा को कडाइ करने के लिए नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस संयुक्त रुप में परिचालित हैं । अस्थायी चेक पोष्ट निर्माण कर यहां रातदिन सुरक्षाकर्मी परिचालित है । उन लोगों को मनोबल उच्च बनाने के लिउ युथ अफ सुस्ता ने सुस्ता गांवपालिका में निर्मित अस्थायी पोष्ट में बिजली बत्ति का प्रबन्ध भी कर दिया ।
इसीतरह रामग्राम नगरपालिका–१० नदुवा स्थित लुम्बिनी पेपर बोर्ड मिल प्रा.लि. ने जिला प्रशासन कार्यालय को १० थान पीपीई हस्तान्तरण किया है । उक्त पीपीपी आवश्यक अस्पतालों देने के लिए कहा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com