छपकैया में खाद्यान्न आपुर्ती और रेपिड–टेस्ट के लिए सांसद् यादव द्वारा आग्रह
वीरगंज, १५ अप्रील । प्रतिनिधिसभा सदस्य प्रदीप यादव ने जीवन रक्षा के लिए खाद्यान्न आपुर्ती और रेपिड टेस्ट के लिए सरकार से आग्रह किया है । बुधबार एक विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस नियन्त्रण के लिए जहां–जहां शील किया गया है, वहां रहनेवाले सर्वसाधारणों की जीवन रक्षा के खातिर खाद्यान्न आपुर्ति और कोरोना पहचान के लिए रेपिट टेस्ट अत्यावश्यक है, जो जल्द से जल्द व्यवस्थापन होना चाहिए ।
उन्होंने विशेषतः वीरगन्ज छपकैया क्षेत्र को विशेष जोर दिया है । उनका कहना है कि छपकैया स्थित मस्जिद के पास रहनेवाले ३ भारतीय मुस्लिमों में कोरोना (कोभिड–१९) भाइरस पुष्टि होने के बाद आम नागरिकों में स्वभाविक भय व्याप्त है, पुलिस और प्रशासन की ओर से आवश्यक कडाइ हो रहा है, जहां आवत–जावत बंद की गई है, आवश्यक बस्तु खरीद के लिए पसल बंद हो गया है, जिसके चलते कुछ मानवीय संकट सिर्जना हो रही है, इसके प्रति सरोकारवाला निकाय को गम्भीर होना जरुरी है । सांसद् यादव को कहना है कि उक्त क्षेत्र शील होने के कारण यहां निवासी हजारों लोग भूकमरी के समस्या में पड़े हैं । इन्धन, खाद्यान्न और अन्य आवशयक बस्तु की अभाव के कारण जीवन कष्टकर हो रहा है ।
सांसद् यादव ने कहा हे कि पड़ोसी देश भारत लगायत अन्य देशों की नकल ही क्यों ना करे, यहां रहनेवालों के ऊपर मानवीय भावना से प्रेरित होकर काम करना चाहिए । इसके लिए उन्होंने गृह मन्त्रालय से विशेष आग्रह किया है । उनका कहना है कि अगर कोई भूखे–भूखे मरने की अवस्था में पहुँच जाते हैं तो वहां विद्रोह निश्चित है । इसीलिए इसकी ओर भी उन्होंने प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया है ।

