Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिर्फ लकडाउन से कोरोना नियन्त्रण में आनेवाला नहीं है, गांव–गांव में घुम्ती परीक्षण शिविर आवश्यकः नेपाली कांग्रेस

 

काठमांडू, १५ अप्रील । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने कहा है कि सिर्फ लकडाउन की समयावधि बढ़ाने से कोरोना वायरस (कोभिड–१९) नियन्त्रण में आनेवाला नहीं है । वायरस नियन्त्रण के लिए व्यापक परीक्षण पर जोर देते हुए कांग्रेस ने आग्रह किया है कि गांव–गांव में तत्काल ‘घुम्ती स्वास्थ्य सेवा’ संचालन में लाकर परीक्षण की दयरा में वृद्धि की जाए । बुधबार पार्टी प्रवक्ता विश्व प्रकाश शर्मा के नाम से एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए कांग्रेस ने सरकार को ५ सुत्रीय सुझाव दी है, जहां कोरोना नियन्त्रण के लिए आवश्यक और प्रभावकारी कार्य के संबंध में चर्चा की गई है ।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण की जोखिम बढ़ रही हैं, स्थिति को मध्यनजर करते हुए लकडाउन की समयावधि थप करना स्वाभाविक है, लेकिन इतना ही प्रभावकारी नहीं है । कांग्रेस को कहना है कि लकडाउन तो सिर्फ एक सतकर्ता है । अत्यावश्यक मेडिकल सामाग्री खरीद में हो रहे बिलम्ब और अपारदर्शी खरीद प्रक्रिया के संबंध में आलोचना करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि अत्यावश्यक स्वास्थ्य सामाग्रियों की व्यवस्थापन में ढिलाई हो रही है । इसमें सरकार को गम्भीर बनने के लिए कांग्रेस ने सरकार से आग्रह किया है ।
इसीतरह परीक्षण केन्द्र बिस्तार को सकरात्मक बताते हुए कांग्रेस ने ¥यापिट टेस्ट प्रविधि और परिणाम पर प्रश्न उठाया है । परीक्षण में पिसिआर विधि को व्यापकता बनाने के लिए भी आग्रह किया है । कांग्रेस को यह भी कहना है कि नियमित उपचार के लिए प्रयोग में आ रहे अस्पतालों में कोरोना परीक्षण और उपचार जोखिमपूर्ण है । इसीलिए बैकल्पिक व्यवस्थापन युद्धस्तर में होना चाहिए । परीक्षण दायरा वृद्धि के लिए निश्चित केन्द्र की व्यवस्था और वहां से गांव–गांव में ‘घुम्ती स्वास्थ्य शिविर’ परिचालन के लिए भी कांग्रेस ने सरकार से आग्रह किया है । विज्ञप्ति में आगे कहा है– ‘गांव तह तक ‘घुम्ती परिक्षण शिविर’ संचालन के लिए तत्काल युद्धस्तर मे तयारी शुरु करने के लिए नेपाली कांग्रेस तीनों तह में कार्यरत सरकार से आग्रह करती है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed