नही रहे सप्तरी उद्योग वाणिज्य संघ का पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी सीताराम काबरा

माला मिश्रा बिराटनगर । सप्तरी उद्योग वाणिज्य संघ का पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी सीताराम काबरा का निधन हो गया , वह 96 वर्ष के थे । अपने पीछे गौरी शंकर काबरा ,श्री राम काबरा , श्री निवास काबरा ,नवल किशोर काबरा चार पुत्र दो पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए । काबरा परिवार के बिपिन काबरा ने बताया मंगलबार को उनका पैतृक गाउ हनुमाननगर में दाह संस्कार किया गया । मृतक काबरा सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र में सदैव सक्रिय रहे। बताया जाता है कि प्रजातांत्रिक आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके है इसके अलावा मंदिर व धर्मशाला का भी निर्माण करा चुके है । बाढ़ व भूकंप , शीतलहर के समय लोगो के मदद में हमेशा आगे रहते थे । उन्होंने सबसे पहिले सप्तरी में राइस मिल खोला था उसके बाद कई कारखाना लगाए ।उनके निधन पर सप्तरी ,बिराटनगर , जोगबनी के दर्जनों उद्योगी, व्यपारी, बिभिन्न संस्था के प्रतिनिधियों ने शोक सम्बेदना जताया है ।

