दृढ़ संकल्प की अलख जगाए कोविड-19 की राख बनाएं : कमला भंसाली
उठने की बेला : कमला भंसाली
यह है उठने की बेला अब ना सोना चाहिए।
देश हित के लिए लोक डाउन का पालन होना चाहिए।यह उठने की बेला….
कोरोना वायरस की धमकी, महाज्वाला बनकर धधकी।
अहिंसा -संयम तप- से इसे बुझाना चाहिए।
यह उठने की बेला….
काम ना आए अंणु ,परमाणु ,
क्रोधित जब हुए जीवाणु।
शक्ति का सही सार समझना चाहिए।
यह उठने की बेला….
प्राकृतिक से नहीं लेवे पंगा ,रहना यदी स्वस्थ सुचंगा। मर्यादा का लंघन कभी न करना चाहिए।
यह उठने की बेला….
चाहे भाई हो या बहना, सब को अनुशासन में होगा रहना।
एक दूजे में सद्भावो को भरना चाहिए।
यह उठने की बेला….
दृढ़ संकल्प की अलख जगाए कोविड-19 की राख बनाएं।
‘कमला’, वर्तमान को सुखी बनाए।
समय रहते सही निदान करना चाहिए।
यह उठने की बेला, अब ना सोना चाहिए।

(राजविराज)

