Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लाशाें से फैल रहा काेराेना वायरस संक्रमण

 

थाईलैंड में कोराना वायरस संक्रमण से मारे गए लोगों की लाशों से दूसरों में संक्रमण फैलने का मामला सामने आया है। यह संक्रमण मरीज की लाश से शव परीक्षक को हुआ, जिसकी बाद में मौत हो गई। इसे विश्व में दर्ज इस प्रकार का पहला केस माना जा रहा है। यह मामला सामने आने के बाद विशेषज्ञों ने मुर्दाघर और अंतिम संस्कार स्थलों से संक्रमण फैलने की चिंता जताई है।
बैंकॉक के वैज्ञानिकों ने जर्नल ऑफ फॉरेंसिक लीगल मेडिसिन स्टडी में शोध जारी करते हुए इस मामले की पुष्टि की है। यह शोध में बैंकॉक के आरवीटी चिकित्सा केंद्र के वोन श्रीविजितालाई और चीन के हैनान चिकित्सा विश्वविद्यालय के विरोज वाईवानितकित ने किया है। इन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमिक जीवित या मृतक के शव में संपर्क में आने से पहले हर व्यक्ति निजी सुरक्षा उपकरण जरूर पहनें। खासतौर से पोस्टमार्टम और शव परीक्षण के समय कोविड-19 रोगग्रस्त होने संभावना बन सकती है।

यह भी पढें   जानकी प्लास्टिक इंडस्ट्री के संचालक नवल मुरारका नकली 'मार्बल' पाइप बनाने के आरोप में गिरफ्तार

अंतिम संस्कार में सावधानी रखें
विशेषज्ञों का मानना है कि वायरस संक्रमण से मारे गए लोगों के शव का अंतिम संस्कार बेहद सावधानी से होना चाहिए। अस्पताल से भी शव पूरी सावधानी से अंतिम संस्कार के लिए भेजें। श्रीलंका सरकार ने भी शव से संक्रमण का खतरा देखते हुए मुस्लिम समुदाय के आपत्ति को दरकिनार कर सभी शव जलाने का आदेश दिया है। यहां कई मुस्लिम समुदाय के मृतकों के शव जला दिए गए हैं।

यह भी पढें   आज का मौसम

अभी नहीं पता शव में वायरस कब तक रहेगा
मौजूदा अध्ययन में यह साफ नहीं हुआ है कि शव में कोरोना वायरस कब तक रह सकता है या शव को छूने से यह किस तरह फैल सकता है। हालांकि दुनिया भर में मुर्दाघरों में सेवाएं दे रहे स्वास्थ्य कर्मियों ने संक्रमण का खतरा जताया है।

अब कर कोरोना ने दुनिया में 20 लाख से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर दिया है और 1,30,000 के पार दुनियाभर में लोगों की मौत हो गई है। भारत में लॉकडाउन होने के बावजूद कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

यह भी पढें   भारत विकास परिषद की अनूठी पहल: "चलें गाँव की ओर" के तहत किसानों के साथ खेत में उतरे परिषद के सदस्य

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *