Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सलमान ने कहा, पत्थर बरसाना बंद कराे ऐसा न हाे कि आपकाे समझाने के लिए सेना बुलाना पडे

 

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी के चलते अब लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 3 मई कर दी गई है। संक्रमण के बचने के लिए बॉलीवुड एक्टर्स लगातार अपने फैंस से अपील कर रहे हैं। अभिनेता सलमान खान भी लोगों को जागरुक करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। हाल ही में एक बार फिर सलमान ने वीडियो जारी कर लोगों से घर में रहने और सावधानी बरतने की अपील की।

सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक वीडियो जारी किया है। जिसमें वाे कह रहे हैं कि अब रियल लाइफ का बिग बॉस शुरू हो गया है। जब शुरुआत में कोरोना हमारे देश में आया था तो नॉर्मल फ्लू की तरह लगा था लेकिन लॉकडाउन के बाद स्थिति गंभीर हो गई। सलमान ने बताया कि उनके फॉर्म हाउस पर उनके साथ पूरा परिवार है।

यह भी पढें   मेलम्ची पानी आपूर्ति बंद

सलमान ने कहा कि उन्होंने एक नियम बनाया है जिसके तहत न ही उनके फॉर्म हाउस पर कोई आ सकता है और न ही वहां से कोई बाहर जा सकता है। उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने अपने दोस्त को सब्जी लेने भेजा तो उसे पुलिस ने उसे रोक लिया, क्योंकि उसने मास्क उतारकर पुलिस ने बात की थी। सलमान ने कहा कि ये उसकी गलती थी जो उसे नहीं करना चाहिए था।

सलमान ने कहा कि जो सावधानी नहीं रखेगा तो उसे कोरोना हो जाएगा। वो व्यक्ति अपने परिवार में कोरोना फैलाएगा, परिवार मोहल्ले में और मोहल्ला पूरे देश को संक्रमित कर देगा। उन्होंने कहा कि अगर नमाज पढ़नी है तो घर पर पढ़ो, पूजा करनी है तो घर पर करो। बचपन में यही पढ़ा था भगवान हम सबके अंदर है। अगर परिवार के साथ अल्लाह और भगवान के घर के जाना तो निकलो घर से बाहर।

यह भी पढें   पोखरेल द्वारा सरकार की आलोचना, लिखा‘गजब का तरीका’

सलमान ने उन लोगों को फटकार लगाई जो सरकार और पुलिस के निर्दशों का पालन नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि अगर आपने सही से लॉकडाउन का पालन किया होता तो अभी तक सबकुछ ठीक हो गया होता। पुलिस किसी को नहीं मार रही होती। सलमान ने कहा कि पुलिसवाले, बैंककर्मी और डॉक्टर्स हमारे लिए 18-18 घंटे काम कर रहे हैं।

सलमान ने कहा कि जो डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मी आपके चेकअप के लिए आ रहे हैं आप उनपर पत्थर बरसा रहे हैं। आइसोलेशन से संक्रमित भागे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लग रहा कि उन्हें कोरोना नहीं होगा लेकिन चंद जोकरों की वजह से ये बीमारी फैली जा रही है। हर बात के दो पहलू होते हैं। इस बात के भी हैं एक ये कि हम सब रहे, दूसरे ये कि कोई न रहे। सलमान ने आगे कहा कि कि ऐसा नौबत न आ जाए कि आपको समझाने के लिए सेना बुलानी पड़े।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *