तातोपानी नाका आंशिक खुला, स्वास्थ्य सामाग्री आयात शुरु
काठमांडू, १९ अप्रील । पड़ोसी देश चीन की ओर रहे तातापानी नाका में लकडाउन आंशिक रुप में खुल गई है । यहां से स्वास्थ्य संबंधी सामाग्री आयात होना शुरु हुआ है । तातोपानी भंसार कार्यालय ने कहा है कि आइतबार तक यहां से ७ कन्टेनर स्वास्थ्य सामाग्री नेपाल प्रवेश किया, जो निजी क्षेत्र से आयातित है । लेकिन स्वास्थ्य सामाग्री के अलवा अन्य कोई भी सामाग्री नहीं आई है ।
भन्सार प्रमुख लालबहादुर खत्री ने कहा है कि तत्काल के लिए यहां से स्वास्थ्य सामाग्री ही पास हो रही है । उनके अनुसार आईसीयू में प्रयोग होनेवाला उपकरण, पीपीई सेट और मास्क जैसे सामाग्री चीन की ओर से नेपाल आया है । इसके लिए पर्याप्त स्वास्थ्य सतर्कता भी अपनाया गया है । भंसार प्रमुख खत्री ने कहा है कि चिनी कन्टेनर नेपाल की ओर लाकर अनलोड किया जाता है और २४ घंटों के बाद ही उसको नेपाली कन्टेनर में लोड किया जाता है ।
बताया गया है कि अब कुछ ही दिनों में खाद्यान्न और फलफूल लगायत सामाग्री भी आयात करने की तैयारी है, इसके लिए आवश्यक प्रबन्ध हो रहा है ।

