Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद राैनियार की पहल पर उद्याेगी अशाेक वैद्य द्वारा आइसाेलेशन वार्ड सामग्री सहयाेग

 

वीरगञ्ज, बैशाख ६ –

 

पर्सा के पोखरिया नगरपालिका स्थित पोखरिया जिला अस्पताल में कोरोनाभाइरस अर्थात कोभिड-१९ के उपचार के निमित्त सुविधा सम्पन्न पाँच बेड का आइसोलेसन वार्ड का निर्माण किया जा रहा  है

वीरगञ्ज स्थित श्री नेपाल शालिमार सिमेन्ट प्रालि के सञ्चालक तथा वरिष्ठ समाजसेवी अशोक बैद्य के सहयोग में आइसोलेसन वार्ड निर्माण किया जा रहा है।

बैद्य ने पर्सा क्षेत्र नं. ३ के प्रतिनिधिसभा सदस्य हरिनारायण रौनियार द्वारा रविवार पोखरिया अस्पताल में पार्टिसन सहित का पाँच आइसोलेसन बेड, अक्सिजन सप्लाई पाँच थान, इण्ट्युबेसन सेट पाँच थान, भिटीएम पाँच थान, कोल्ड चेन पाँच थान, पीपीइ सेट पाँच थान, इन्फररेड थर्मामिटर पाँच थान, एनएसजी मास्क १५ साै थान, नेबूलईजेसन मेसिन पाँच थान लगायत स्वास्थ्य सामग्री हस्तान्तरण किया है ।

यह भी पढें   अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने किया अनुमंडलीय अस्पताल परिसर का हरित श्रृंगार

हस्तान्तरण कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद् रौनियार ने कहा कि कोरोनाभाइरस के साथ लडाई में जाे भी संलग्न चिकित्सक हैं उनका पूरा सहयाेग किया जाएगा ।

विश्वस्तर में कोरोना के सन्त्रास के समय में पोखरिया अस्पताल में संक्रमण की आशंका में लाेगाें की संख्या बढी हुई है । अस्पताल प्रशासन ने कहा कि इस सहयाेग से अस्पताल काे बहुत सहयाेग मिलेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *