Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में पैसा फेकनेवाले दो महिला में कोरोना परीक्षण रिपोर्ट नेगेटिभ

 

जनकपुरधाम, १९ अप्रील । गत शुक्रबार जनकपुरधाम स्थित महावीर चौक में नेपाली नोट (पैसा) फेंकते हुए चलनेवाले दो मुस्लिम महिला में कोरोना परीक्षण नेगेटिभ पाया गया है । पैसा फेंकनेवाले दो महिलाओ में से एक में र्यापिड टेस्ट के दौरान कोरोना पोजेटिभ पाया गया था । लेकिन जब जनकपुर स्थित प्रादेशिक अस्पताल जनकपुर स्थित प्रयोगशाला में आरटी पिसिआर विधि से परीक्षण किया गया तो दोनों में रिपोर्ट नेगेटिभ आया है । धनुषा जिला के प्रमुख जिला अधिकारी कोषहरि निरौला ने परीक्षण रिपोर्ट उल्लेख करते हुए कहा है कि दोनों में कोरोना वायरस संक्रमण नहीं है, इस बात की पुष्टी हो चुकी है ।
स्मरणीय है, शुक्रबार जब वे लोग महावीर चौक में पैसा फेक रहे थे तो स्थानीय में त्रास फैल गया था । लेकिन पुलिस अनुसंधान से पता चला है कि वे लोग जानाजाना पैसा नहीं फेंक रहे थे । पुलिस का कहना है कि बैंक से खुद्रा पैसा निकाल कर अपनी घर की ओर से जा रहे थे । गिरफ्तार दो महिला ने ही पुलिस को यही बयान दिया है । पुलिस का कहना हेकि सिसिटीभी फुटेज से भी स्पष्ट होता है कि वे लोग जानबूझ कर पैसा नहीं फेक रहे थे, अनजान में ही पैसा गिर गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *