विदेशों में फसे नेपाली नागरिकों को विमान चार्टर्ड कर नेपाल लाया जाएः राप्रपा
काठमांडू, १९ अप्रील । राष्ट्रीय प्रजातान्त्र पार्टी (राप्रपा) ने कहा है कि विदेशी भूमि में फसे नेपाली नागरिकों को तत्काल नेपाल लाना चाहिए, चाहे विमान चार्टर्ड ही क्यों करना ना पड़े । राप्रपा ने कहा है कि कोरोना के कारण रोजगार कंपनियों की ओर से निकाले गए कामदार, संबंधित देश तथा रोजगार कंपनियों की जिम्मेदारी में ना रहे नेपाली नागरिक और अन्य कोई भी कारण फसे हुए नेपाली नागरिकों को नेपाल लाने की जिम्मेदारी नेपाल सरकार की है ।
अध्यक्ष त्रय कमल थापा, पशुपति शमशेर राणा और डा. प्रकाशचन्द्र लोहनी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि विमान चार्टर्ड उन लोगों को नेपाल लाकर स्वास्थ्य परीक्षण करना चाहिए । इसीतरह राप्रपा ने कहा है कि नेपाल के विभिन्न शहरों में फसे हुए नेपाली नागरिक सयों किलोमिटर पैदल चल कर अपनी गांव की ओर जा रहे हैं, उन लागों को अपने गांव तक पहुँचाने के जिम्मेदारी भी सरकार की है । राप्रपा ने कहा है कि इसके लिए स्थानीय सरकार से समन्वय किया जा सकता है और आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण और क्वारेन्टाइन की व्यवस्था सहित गांव जाने के लिए इच्छुक लोगों को गांव पहुँचना उन लोगों की अधिकार है ।
लकडाउन समयावधि में भी कृषि उत्पादन लगायत अन्य अत्यावश्यक व्यवसाय सुचारु के खातिर आवश्यक व्यवस्थापन के लिए भी राप्रपा ने सरकार से अनुरोध किया है ।

