जीप दुर्घटना में १ की मौत, ६ घायल
तनहुँ, २८ अप्रील । तनहँु जिला स्थित घिरिङ गांवपालिका–५ बेलभंज्याङ में सोमबार शाम जीप दुर्घटना हो गई है । दुर्घटना में १ की मौत और ६ यात्रु घायल हो गए है । पुलिस ने कहा है कि नवलपुर डेढगांव से पोखरा की ओर जा रहे ग१ज ७५०२ नम्बर की जीप अनियन्त्रित होकर सड़क से २०० मिटर खाई में गिर गया है ।
दुर्घटना में कालिका गांवपालिका–२ निवासी २३ वर्षीय संजय पोखरेल का निधन हुआ है । दुर्घटना में ५४ वर्षीया दिलमाया खत्री, २६ वर्षीया सुनिता खत्री, ७ वर्षीय अभिषेक खत्री, ६ महीनों की शिशू अनिल खत्री, जीप चालक ३१ वर्षीय चामबहादुर दमै और सहचालक २१ वर्षीय सन्तोष परियार घायल हो गए हैं । पुलिस ने कहा है कि ६ महीनों की बालक अनिल के उपचार के लिए जीपन पोखरा की ओर जा रही थी । घायल दीलमाया की अवस्था गम्भीर है ।

