Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल मारवाड़ी लेखक मंच समूह की आनलाइन काव्य-गोष्ठी

 
नेपाल मारवाड़ी लेखक मंच समुह की आनलाइन काव्य-गोष्ठी

इन्दु तोदी, धरान-विराटनगर | 27 अप्रैल 2020 सोमवार को जब सम्पूर्ण देश लाॅकडाउन की अवस्था में है नेपाल मारवाड़ी लेखक मंच समूह ने पहली बार ऐतिहासिक आनलाइन मार्फत भब्य, वृहत काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन किया।
साहित्यकार, कवि , लेखक तथा मारवाड़ी भाषा तथा संस्कार समिति के संयोजक साथ ही नेपाल मारवाड़ी लेखक मंच समुह के संस्थापक पूज्य श्री लक्ष्मण जी नेवटिया अभिभावकीय भूमिका में रहकर और  नेपाल मारवाड़ी महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला जी जोशी की अध्यक्षता में तथा नेपाल अग्रवाल महिला मंच की अध्यक्ष श्रीमती इन्दुजी तोदी के संयोजकत्व में उक्त कार्यक्रम भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ ।
उद्योग वाणिज्य तथा आपूर्ति राज्य मन्त्री माननीय श्री मोतीलालजी दुगड़ की  गरिमामय उपस्थित के साथ कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में रहे नेपाल राष्ट्रीय मारवाड़ी परिषद के उपाध्यक्ष श्री भीखम चंदजी सरल तथा विशिष्ट अतिथि के स्थान में रहे  भाषाविद् विद्वान कवि तथा लेखक श्री जयप्रकाशजी अग्रवाल, श्री किशोरजी धनावत, श्रीमती सुलोचनाजी धनावत, श्रीमती कमलाजी भंसाली समेत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम के शुरुवात में  क्रमशः सुश्री रुची अटल एवम् श्रीमती उषा अग्रवाल जी द्वारा मीठी सरस सरस्वती वन्दना का पाठ हुआ । स्वागत मन्तव्य श्री लक्ष्मणजी नेवटिया द्वारा दिया गया । सभी प्रमुख अतिथियों द्वारा मन्तव्य के साथ साथ कविता पाठ भी किया गया ।
कार्यक्रम में सम्पूर्ण नेपाल अधिराज्य भर के विभिन्न जगह के कुल  30 नये  पुराने मारवाड़ी कवि कवयित्रीयों ने काव्य रचना पाठ किया और 65 सदस्य ने कार्यक्रम अवलोकन करने और सुनने का मौका पाया ।
कविता पाठ करने वाले कवि कवयित्रीयों में  क्रमश: श्री लक्ष्मण नेवटिया (बिराटनगर), श्रीमती निर्मला जोशी (विर्तामोढ) श्री जयप्रकाश अग्रवाल (काठमाण्डौ), श्री किशोर धनावत (विराटनगर), श्रीमती सुलोचना धनावत (विराटनगर), श्रीमती कमला भंसाली (राजविराज), श्रीमती इन्दु तोदी (धरान)  श्रीमती अनु जैन (विर्तामोढ)   श्री पुनीत बंशल (धुलाबारी ), श्री गिरीराज अटल (धुलाबारी), श्री सत्यनारायण तायल (भद्रपुर),  श्री सत्यनारायण बंग (काठमाण्डौ), श्री सुरेश अग्रवाल (बिराटनगर), श्री  कुंज शारडा (बिराटनगर) श्रीमती  सारिका अग्रवाल (विर्तामोढ),  श्रीमती सारिका गोयल (धरान ), श्रीमती  स्वाति बंशल (नारायणघाट), श्रीमती अमिता पेड़िवाल (बिराटनगर), श्रीमती प्रियंका पेड़िवाल, अग्रवाल (बिराटनगर) श्रीमती चांदनी अग्रवाल (विर्तामोड),  श्रीमती मनिषा मारु (बिराटनगर), श्री पवन शर्मा (विर्तामोढ) , श्रीमती ज्योति अग्रवाल, श्रीमती रिता चितलांगिया (विर्तामोढ), सुश्री सुनिता राठी, सुश्री रूची अटल(धुलाबारी), श्रीमती मिलन नौलखा (बिराटनगर) थे ।
सभी रचनाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षक, स्तरीय होने के साथ साथ ही कर्णप्रिय थी । सम्पूर्ण प्रतिभागी एवम् श्रोताओं का कहना था उन्हें  मंचों में होने वाले कार्यक्रमों से भी बहुत ज्यादा आनन्द इस आनलाइन काव्य-गोष्ठी से मिला साथ ही जल्द ही फिर से ऐसी गोष्ठी का आयोजन  करने का उन्होंने आयोजकों से आग्रह भी किया ।
कार्यक्रम का समापन अध्यक्षिय मन्तव्य तथा काव्य पाठ से किया गया । माननीय मन्त्री मोती दुगड़ जी द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत में  शुभकामना और कार्यक्रम सम्पन्न होने के पश्चात सम्पूर्ण मंच को बधाई सन्देश दिया गया । बिना किसी खर्च और तामझाम के ऐसे आयोजन  आज के वर्तमान परिवेश में सहज, उपलब्धिमुलक वरदान साबित हुए हैं।

यह भी पढें   एकाग्रता वह शक्ति है, जो बिखरी हुई ऊर्जा को उपलब्धि में बदल देती है : बिमल सरार्फ,
इन्दु तोदी, धरान, नेपाल |

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com