Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रमिकों को खाद्यान्न व्यवस्थापन के लिए सरकार से आग्रह

 

काठमांडू, १ मई । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के सभापति तथा पूर्व प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने कहा है कि लकडाउन के कारण श्रमिकों के जीवन काफी प्रभावित हो चुका है, इसीलिए उन लोगों को लिउ खाद्यान्न व्यवस्थापन करना चाहिए । अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर शुभकामना सन्देश देते हुए उन्होंने सरकार से ऐसा आग्रह किया है ।
सभापति देउवा ने अपने सन्देश में कहा है– ‘आज पूरा विश्व कोरोना वायरस की महामारी से गुजर रहा है । नेपाल में भी कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जोखिम के कारण लकडाउन घोषणा की गई है । जिसके चलते सम्पूर्ण नागरिकों की दैनिकी सहज नहीं है । ऐसी पृष्ठभूमि में श्रमिकों की जीवन खाद्यान्न अभाव तथा अन्य अत्यावश्यक वस्तुओं की अभाव से थप कष्टकर है । श्रमिकों की इसतरह का कष्टकर जीवन के बारे में सरकार ने बारबार सरकार को ध्यानाकर्षण किया है । उन लोगों के लिए अभिलम्ब राहत व्यवस्थापन के लिए मैं सरकार से आग्रह करता हूँ ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *