Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा विभाजन होने की संभावना भी हैः मुख्यमन्त्री गुरुङ

 

काठमांडू, १ मई । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के नेता तथा गण्डकी प्रदेश के मुख्यमन्त्री पृथ्वीसुब्बा गुरुङ ने कहा है कि नेकपा पार्टी फूटने की संभावना भी है । उनका मानना है कि अगर निर्वाचित प्रधानमन्त्री के विरुद्ध एवं सरकार विरुद्ध अवैधानिक षडयन्त्र जारी रहेगी तो पार्टी फूटने की संभावना अधिक है । एक टेलिविजन अन्तरावर्ता में उन्होंने ऐसा कहा है । उन्होंने स्पष्ट शब्द कहा है कि वर्तमान अवस्था में केपीशर्मा ओली पार्टी अध्यक्ष और प्रधानमन्त्री दोनों पद में आवश्यक है, अगर हटाने की कोशीश की जाती है तो नेकपा पार्टी में विभाजन निश्चित है ।
मुख्यमन्त्री गुरुङ ने कहा कि अगर प्रधानमन्त्री से कोई गलती हुई है तो उसमें करेक्सन होना जरुरी है, लेकिन वर्तमान अवस्था में प्रधानमन्त्री हटाने की खेल स्वीकार्य नहीं हो सकता । उन्होंने आगे कहा– ‘वर्तमान परिस्थिति में प्रधानमन्त्री हटाने की खेल को सामान्य रुप में नहीं लिया जाएगा । संविधान निर्माण और नाकाबंदी की सामना करते वक्त ओली जी ने जो भूमिका निर्वाह किया, उसी पृष्ठभूमि में नेकपा को चुनाव में बहुमत आया है, इसका श्रेय ओली जी को ही जाता है । पार्टी ने विधिवत रुप में उनको प्रधानमन्त्री बनाया है । इसतरह संवैधानिक रुप में निर्वाचित प्रधानमन्त्री को किसी भी प्रकार की गुटगत बैठक नहीं हटा सकता । यह राजनीतिक बेइमानी है । ऐसी अवस्था में दुनियां के कोई भी लोग नहीं कहेंगे कि आप लोग प्रधानमन्त्री चेन्ज किया जाए ।’
मुख्यमन्त्री गुरुङ ने यह भी कहा है कि प्रधानमन्त्री के विरुद्ध आवाज उठानेवालों की गठबन्धन अराजनीतिक है, अवैधानिक है । नेकपा के ही वरिष्ठ नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री द्वय माधव कुमार नेपाल और पुष्पकमल दाहाल की ओर संकेत करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *