Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगंज में १५ सहित एक ही दिन १६ नयां कोरोना संक्रमित, कूल संक्रमितों की संख्या ७५ पहुँच गई

 

काठमांडू, ३ मई । नेपाल में एक ही दिन कूल १६ नयां कोरोना संक्रमितों की मरीज मिल गए हैं । १६ नयां संक्रमितों में से १५ नेपालगंज निवासी है और १ वीरगंज निवासी । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने आइतबार शाम इस बात को पुष्टी की है । वीरगंज छपकैया विासी एक ३६ वर्षीय पुरुष में भी आज भी कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई है ।
उधर नेपालगंज में तीन दिन पहले मिले ६० वर्षीय कोरोना संक्रमितों के संपर्क में रहे १५ अन्य व्यक्ति में भी कोरोना संक्रमण आज भी पुष्टी की गई है । मस्जिद और मदरसा में कोरोना परीक्षण करते वक्त नेपालगंज स्थित अन्सारी मस्जिद में तीन दिन पहले ६० वर्षीय एक मौजिन में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई थी, वह मस्लिम समुदाय के बालबच्चों को ऊर्दू भाषा और नमाज सिखाते थे । वह नेपालगंज–७ डीएसपी रोड निवासी हैं । पता चला है कि उनका नेपाल–भारत आना–जाना होता रहता है और लकडाउन शुरु होने से पहले भारत से आए थे ।
जब स्थानीय प्रशासन ने उनके संपर्क में रहे अन्य लोगों में भी कोरोना परीक्षण शुरु किया तो आइतबार थप १५ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाया गया है । आइतबार ७ पुरुष और ८ महिला में कोरोना पाया गया है । उसमें एक ७ वर्षीय बच्चा भी है । नयां संक्रमितों को बाँके खजुरा स्थित सुशील कोइराला प्रखर क्यान्सर अस्पताल में रखा गया है । बाँके जिला के प्रमुख जिला अधिकारी दीर्घराज उपाध्याय ने कहा है कि कन्ट्याक ट्रेसिङ के माध्यम से अन्य लोगो की भी खोजी हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *