Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लकडाउन पुनः एक हफ्ता बढ़ाने की तैयारी, भारतीय सीमा में अधिक कडाई

 

काठमांडू, ५ मई । कोरोना वायरस नियन्त्रण और रोकथाम के लिए जारी लकडाउन को पुनः एक हफ्ता बढ़ाने की तैयारी नेपाल सरकार ने की है । इसके साथ साथ अभी तक कोरोना संक्रमण मुक्त जिलों में जनजीवन सामान्य बनाने की तैयारी भी सरकार ने की है, ऐसे जिलों में सामान्य आवात–जावत और आर्थिक क्रियाकलाप संचालन के लिए अनुमती दी जाएगी । लेकिन लकडाउन को पूर्ण रुप में नहीं हटाया जाएगा ।
इसके लिए आज कोरोना संक्रमण रोकथाम तथा नियन्त्रण उच्च स्तरीय समन्वय समिति का बैठक होने जा रहा है । समिति संयोजक तथा रक्षा मन्त्री ईश्वर पोखरेल ने कहा है कि लकडाउन तो कायम ही रहेगा, लेकिन अभी तक कोरोना मुक्त जिलों में आर्थिक क्रियाकलाप और सामान्य आवात–जावत के लिए अनुमती देने की तैयारी है । लेकिन एक जिला से दूसरे जिला में जाने के लिए अनुमती नहीं दी जाएगी ।
संयोजक पोखरेल का कहना है कि पड़ोसी देश भारत में कोराना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, इसीलिए भारतीय सीमा लकडाउन को पूर्ण कार्यान्वयन किया जाएगा । उन्होंने यह भी कहा है कि आन्तरिक तथा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई उडान भी तत्काल खुलने की संभावना नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com