Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में एक ही दिन १७ कोरोना संक्रमित मिल गए, कूल संक्रमितों की संख्या ९९

 

वीरगंज, ६ मई । पर्सा जिला स्थित वीरगंज में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या १७ से बढ़ गई है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने इस बात को पुष्टी की है । मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. विकास देवकोटा ने बुधबार शाम कहा है कि वीरगंज में १७ नयां कोरोना संक्रमित मिले है, उनमें से २ महीने की शीशु से लेकर ६६ वर्षीय वृद्ध तक हैं ।
डा. देवकोटा के अनुसार टेकु स्थित राष्ट्रीय जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला में की गई परीक्षण के दौरान उन लोगों में कोरोना पुष्टी हुई है । १७ लोगों में १० पुरुष और ७ महिला हैं । पर्सा में १७ नयां कोरोना संक्रमित मिलने के बाद नेपाल में इसकी संख्या ९९ पहुँच गई है । डा. देवकोटा के अनुसार अभी तक कोरोना वायरस संक्रमित २२ व्यक्ति ठीक होकर अपने घर वापस हो चुके हैं । आज तक सबसे अधिक कोरोना संक्रमित प्रदेश नं. १ में मिले हैं, जहां की संख्या ३१ है और प्रदेश नं. २ में कोरोना संक्रमितों की संख्या ३० पहुँच गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *