रा.उ अस्पताल को कोरोना उपचार केन्द्र नही बनने देंगे : लाहानवासी
मनोज बनैता, सिरहा, १५ मई ।
प्रदेश – २ सरकार द्वारा लाहान स्थित रा.उ स्मारक अस्पताल को कोरोना अस्पताल बनाने के निर्णय को लेकर लाहान के स्थानीय बिरोध मे उतरे है । अस्पताल के आसपास घना बस्ती होने के कारण संक्रमण का खतरा है कहते हुए लाहानवासी ने इस निर्णय पर चिन्ता व्यक्त की है । लाहान के पत्रकार लोग को ईकट्ठा कर स्थानीयों ने यह असन्तुष्टि जाहिर की है और प्रदेश २ सरकार को इस निर्णय पर पुनर्विचार करने के लिए अपील किया है। जनता समाजवादी पार्टी के युवा नेता ललित नारायण महतो, युवा नेता मनोज यादव, महिला सदस्य नगिना देवी पासमान, युवा नेता भोलाजित नेपाल लगायत करीब २ दर्जन युवाओं द्वारा इस निर्णय का विरोध किया गया है । युवाओं ने रा. उ अस्पताल छोडकर बलान नजदीक रहे कभर्ड हल, जे.एस क्याम्पस या फिर छपराडी स्थित महेन्द्र गेनाई अस्पतालको उपचार केन्द्र बनाने के लिए चयन करने को अपिल किया है ।

