Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस ने बनाया चौधरी के संयोजकत्व में पूर्वाधार लगानी और रोजगार केन्द्रीत विशेष समिति

 

काठमांडू, १५ मई । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने पार्टी सांसद् विनोद चौधरी के संयोजकत्व में एक समिति बनाई है । नेपाल का आर्थिक क्षेत्र, पूर्वाधार लगानी, रोजगारी आदि क्षेत्र में कोरोना माहामारी के कारण हो रहे असर के संबंध में अध्ययन करने के लिए उद्योगपति भी रहे चौधरी के संयोजकत्व में समिति बनाई गई है । समिति में नेपाली कांग्रेस निकट सांसद् तथा व्यवसायियों की संलग्नता है ।
लगानी, पूर्वाधार और रोजगार दृष्टिकोण एवं दिगो परियोजना केन्द्रीत विषेश समिति में दीपक खड्का, उमेश श्रेष्ठ, ईन्द्र बानियां, टेकबहादुर गुरुङ, कर्मा घले, जिपछिरिङ लामा, छत्र गिरी, सूर्यबहादुर केसी, मोहन आचार्य, तेजुलाल चौधरी, अनिल रुङ्गटा, विष्णुबहादुर खड्का, पूर्णबहादुर तामाङ और खगेश्वर बोहरा सदस्य हैं । पार्टी मुख्य सचिव कृष्णप्रसाद पौडेल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सदस्यों की संख्या २१ तक बनाया जा सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com