Sat. Oct 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कालापानी नेपाल और भारत के बीच का मुद्दा है : चीन

 

चीन ने  कहा है कि कालापानी सीमा का मुद्दा भारत और नेपाल के बीच का है और उम्मीद जताई कि दोनों पड़ोसी देश ”एकतरफा कदम” उठाने से परहेज करेंगे और मैत्रीपूर्ण ढंग से अपने विवाद को सुलझाएंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिआन ने संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की। वह सीमा को लेकर भारत-नेपाल के बीच गतिरोध और भारतीय सेना प्रमुख एम. एम. नरवणे की टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब दे रहे थे। नरवणे ने कहा था कि नेपाल ”किसी अन्य के इशारे” पर भारत द्वारा नवनिर्मित सड़क पर आपत्ति प्रकट कर रहा है।

यह भी पढें   सत्ता की आकांक्षा या समृद्धि का संकल्प? : कैलाश दास

लिजिआन ने कहा, ”कालापानी नेपाल और भारत के बीच का मुद्दा है और हमें उम्मीद है कि दोनों देश मैत्रीपूर्ण ढंग से अपने विवाद को सुलझाएंगे। लिजिआन ने यह भी कहा कि नेपाल और भारत को ”स्थिति को जटिल” बनाने वाले एकतरफा कदम उठाने से परहेज करना चाहिए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com