Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिलवस्तु स्थित क्वारेन्टाइन में रहे ११ व्यक्ति लापत्ता

 

कपिलवस्तु, २० मई । कपिलवस्तु स्थित यशोधरा गांवपालिका–६ वासुदेव जनता मावि में निर्मित क्वारेन्टाइन में रहनेवाले ११ व्यक्ति लापत्ता हो गए हैं । गांवपालिका अध्यक्ष गिरजेश पाण्डे ने कहा है कि सोमबार ३ और मंगलबार ८ व्यक्ति क्वारेन्टाइन से फरार हैं और वे लोग यशोधरा गांवपालिका वार्ड नं. ६ स्थित रतनपुर और भैसाही गांव के निवासी हैं ।
फरार होनेवाले लोग २० दिनों से क्वारेन्टाइन में रह रहे थे । उन लोगों को कहा गया था कि १५ दिन तक क्वारेन्टाइन में रहने के बाद परीक्षण कर छोड़ दिया जाएगा । तब गांवपालिका ने परीक्षण किट अभाव होने के कारण बताते हुए २० दिनों तक परीक्षण नहीं किया तो वे लोग फरार हो गए ।
स्मरणीय बात यह है कि गत शनिबार भी यशोधरा गांवपालिका–८ में निर्मित क्वारेन्टाइन से ४६ लोग फरार हो गए थे । दो दिनों के बाद उन लोगों को पुनः क्वारेन्टाइन में लाकर रखा गया है । गांवपालिका को कहना है कि परीक्षण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से किट उपलब्ध नहीं हो रहा है, इसीलिए क्वारेन्टाइन में रह रहे लोग भागना शुरु किए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *