पोखरा महानगरपालिका में कार्यरत ४ कर्मचारी में आरडीटी रिपोर्ट पोजेटिभ
पोखरा, २० मई । पोखरा महानगरपालिका में कार्यरत ४ कर्मचारी में आरडीटी रिपोर्ट पोजेटिभ आया है । महानगरपालिका में कार्यरत कूल ५१ कर्मचारियों में मंगलबार आरडीटी विधि द्वारा कोरोना परीक्षण किया गया था । परीक्षण के दौरान ४ कर्मचारी में कोरोना पोजेटिभ नतीजा आया है । आरडीटी में पोजेटिभ रिपोर्ट आनेवाले कर्मचारियों में पीसीआर परीक्षण के लिए उन लोगों का स्वाब संकलन कर प्रयोगशाला भेज दिया गया है ।

