Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत से वार्ता के लिए माहोल बनाने की जिम्मेदारी नेपाल पर

 

नेपाल के नए नक्शे में कालापानी और लिपुलेख को शामिल किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच सीमा संबंधी विवाद पर बातचीत को लेकर संशय उत्पन्न हो गया है। भारत ने नेपाल के नए नक्शे को खारिज करने के साथ ही वार्ता के लिए उपयुक्त माहौल बनाने का जिम्मा भी नेपाल के ऊपर डाल दिया है।

यह स्पष्ट संकेत है कि नेपाल की प्रतिक्रिया और ताजा घटनाक्रम से भारत खुश नहीं है, इसलिए दोनों देशों के बीच विदेश सचिव स्तर की प्रस्तावित वार्ता अब नेपाल के रुख पर तय होगी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आ दिनांक 28 जुलाई 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

कोविड संकट के बाद वार्ता का था प्रस्ताव
भारत ने कहा था कि कोविड संकट के बाद दोनों देशों के बीच विदेश सचिव स्तर की बातचीत हो सकती है। भारत ने बातचीत के जरिए आशंकाओं को दूर करने के साथ नेपाल को भरोसा दिया था कि उसने कालापानी, लिपुलेख इलाके में कुछ भी नया नहीं किया है।

भारत का मानना है कि नेपाल काफी समय से चीन की आड़ में भारत पर दबाव बनाने की कोशिश करता रहा है। नेपाल में कम्युनिस्ट सरकार चीन के लगातार संपर्क में रही है। ताजा मुहिम में भी चीन की भूमिका दिख रही है। चीन की मदद से कई परियोजना भारत की सुरक्षा चिंताओं की अनदेखी करके वहां शुरू की गई हैं। कूटनीतिक स्तर पर संकेत दिया गया है कि उसे बनाए गए तंत्र के जरिये वार्ता पर जोर देना चाहिए था।

यह भी पढें   राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने केंद्रीय समिति की बैठक बुलाई

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed