Thu. Apr 18th, 2024

“सरकार स्वयं आतंकवादी”
सरकार के विरुद्ध में आन्दोलनरत विपक्षी पाँच राजनीतिक दलों ने हेटौडा में संयुक्त रुप से विशाल पर््रदर्शन किया। उसके बाद हर्ुइ सभा में वक्ताओं ने सरकार को ही ‘आंतककारी’ होने का आरोप लगाया। उस कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस केन्द्रिय सदस्य महालक्ष्मी डिना उपाध्याय ने वर्तमान सरकारको सबसे निकम्मी बताया। उसी तरह एमाले नेता विरोध खतिवडा ने प्रधानमन्त्री को एक मिनट के लिए भी कर्ुर्सर्ीीें बैठने का नैतिक अधिकार नहीं है, ऐसा कहते हुए माओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड को कलाकार की संज्ञा दी, जो आज मरता है, और कल जिन्दा हो जाता है। कार्यक्रम में नेपाली कांग्रेस मकवानपुर के सभापति रघुरमण न्यौपाने, नेकपा एमाले जिला अध्यक्ष रामेश्वर राना, नेकपा माले के जिला सचिव भीमसेन महत आदि वक्ता ने वर्तमान सरकार की आलोचना करते हुए उसे तुरन्त सत्ता छोडने की माँग की।
ऐतिहासिक विजय स्मारक बनेगा
हेटौडा। नेपाली सेना द्वारा विदेश फौज की पराजय के स्मरण में मकवानपुर गढी गाविस शिखर कटेरी में ऐतिहासिक विजय स्मारक निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में हाल ही में शिलान्यास कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ। मकवानपुर गढी स्थित ऐतिहासिक दरबार संरक्षण मंे क्रियाशील मकवानपुर गढी विकास संरक्षण तथा समन्वय समिति ने विजय का प्रतीक वैसा स्मारक निर्माण करने का अभियान शुरु किया है।
नेपाल एकीकरण अभियान में वि.सं. १८१९ माघ १० गते बंगाल की फौज को पराजित करने के स्मरण में स्वाभिमान और आत्मगौरव के रुप में स्मारक निर्माण हो रहा है। बुधबार के रोज विजय हासिल हुआ था, इसीलिए बुधबार के रोज ही स्मारक का शिलान्यास किया गया, ऐसा सचिव केदार न्यौपाने ने बताया। एक वर्षके अन्दर निर्माण होनेवाले उस स्मारक का अनुमानित खर्च करीब दो लाख है। एकीकरण अभियान में नेपाली सेना की तरफ से नेतृत्व करनेवाले केहरसिंह बस्नेत, वंशराजा पाण्डे, रामकृष्ण कुँवर आदि की प्रतिमा पत्थर की बनाई गई है।
युद्ध में सहभागी दोनों तरफ के सेनापति की मर्ूर्ति, लडाइँ में प्रयुक्त भाला, बन्दूक, गोली, खोका जैसी युद्ध सामाग्री भी रखी जाएगी, ऐसा सचिव न्यौपाने ने बताया। उस युद्ध में बंगाल की फौज की तरफ १ हजार ७ सौ और नेपाली सेना की ओर ३० जवान ने वीरगति प्राप्त की थी।
हेटौडा जेसीज का ३५वां अधिवेशन
हेटौडा। हेटौडा जेसीज का ३५वां शाखा अधिवेशन कडी प्रतिस्पर्धा के बीच निर्वाचन करते हुए सम्पन्न हुआ है। कूल ३९ मत प्राप्त करते हुए जेसी किसनबहादुर कार्की अध्यक्ष और कार्यकारी उपाध्यक्ष पदों में क्रमश ५० और ५६ मत प्राप्त करते हुए जेसी रवी नेपाल और अर्जुन पौडेल निर्वाचित हुए हैं। इसी तरह चार उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के अन्तिम परिणाम अनुसार वर्ष२०१३ के लिए विज्ञान रिमाल, सुधीर दाहाल, सुधीरसिंह ठकुरी और शिव थापा निर्वाचित हुए हैं। समान मत प्राप्त करनेवाले रवीन श्रीवास्तव और सुधीर दाहाल के बीच गोला प्रथा द्वारा निर्ण्र्ाालिया गया था।





About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading...
%d bloggers like this: