Sat. Mar 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विदेशों में फसे नेपाली नागरिकों को लाने के लिए बजट विनियोजन

काठमांडू, २८ मई । कोरोना वायरस से सिर्जित महामारी के कारण विभिन्न देशों में फसे नेपाली नागरिकों को स्वदेश वापस करने के लिए सरकार ने बजट विनियोजन किया है । चालू आर्थिक वर्ष के लिए संसद् में बजट पेश करते हुए अर्थमन्त्री डा. युवराज खतिवडा ने इसके संबंध में जानकारी दिया है ।
इसतरह स्वदेश लाए गए नेपाली नागरिकों को शीप सिखाने के लिए और रोजगारी दिलाने के लिए भी सरकार ने बजट विनियोजन किया है । अर्थमन्त्री खतिवडा के अनुसार उन लोगों के लिए आवश्यक रोजगारी सिर्जना के खातिर सरकार ने ११ अर्ब ६० करोड़ रकम विनियोजन किया है । सरकार ने कहा है कि उल्लेखित कार्यक्रम अन्तर्गत लगभग २ लाख युवा को रोजगारी प्रदान की जाएगी ।
सरकार ने कहा है कि चालू आर्थिक वर्ष में साना किसान कर्जा मार्फत ४० हजार रोजगारी सिर्जना की जाएगी । इसीतरह ७५ हजार युवाओं को सीपमुलक तालीम दी जाएगी, इसके लिए ४ अर्ब ३४ करोड़ रकम विनियोजन किया गया है । सीपमुलक तालीम मार्फत ५० हजार युवा को रोजगारी दिया जाएगा, इसके लिए १ अर्ब रुपैयां विनियोजन किया गया है ।

यह भी पढें   नेपाल की नई सरकार की विदेश नीति पर बढ़ी उत्सुकता, मोदी ने रवि लामिछाने और बालेन्द्र शाह को दी बधाई

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed