सीमा विवाद संबंध में भारत के साथ औपचारिक वार्ता की प्रतिक्षा कर रहे हैः परराष्ट्रमन्त्री
काठमांडू, २९ मई । परराष्ट्रमन्त्री प्रदीप ज्ञावली ने कहा है कि नेपाल–भारत सीमा विवाद संबंधी विषयों को लेकर भारत के साथ औपचारिक वार्ता के लिए नेपाल प्रतिक्षा कर रही है । प्रतिनिधिसभा राज्य व्यवस्था समिति में शुक्रबार बोलते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । मन्त्री ज्ञावली को मानना है कि सीमा विवाद कुटनीतिक माध्यम से ही समाधान हो सकता है । उन्होंने कहा– ‘वार्ता के लिए हम लोग औपचारिक डेट की प्रतिक्षा में हैं ।’
स्मरणीय है, नेपाल सरकार की ओर से लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेक को समेटकर नयां नक्सा जारी करने के बाद नेपाल–भारत सीमा विवाद ने नयां स्वरुप ग्रहण किया है । इससे पहले भारत ने भी उसी भू–भाग को अपने राष्ट्र के अन्दर रखकर नयां नक्सा जारी की थी । उस समय नेपाल की ओर से उक्त नक्सा अस्वीकार करते हुए एक कुटनीतिक नोट भारत को दी गई थी और औपचारिक वार्ता के लिए प्रस्ताव किया था । लेकिन भारत ने उसको अस्वीकार करते आया है ।

