Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इरफान खान की पत्नी सुतापा ने कहा, हम मिलेंगे बातें करेंगे…. तुमसे दोबारा मिलने तक

 

इरफान खान बॉलीवुड के ऐसे कलाकारों में से एक थे जिन्होंने हर फिल्म में अपने अलग-अलग किरदार से बड़े पर्दे पर अभिनय का लोहा मनवाया था। उनके निधन के एक महीने बाद पत्नी सुतापा सिकदर ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर इरफान खान के साथ अपनी अनदेखी तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सुतापा ने भावुक पोस्ट लिखा है जिसपर इरफान खान के कई फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यह भी पढें   प्रेम मनुष्य के जीवन का वह आधार है, जिसकी कोई सीमा नहीं : बिमल सरार्फ

सुतापा सिकदर ने इरफान के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए पोस्ट में लिखा, ‘गलत और सही करने के विचारों से परे एक खाली मैदान है। मैं तुमसे वहां मिलूंगी। जब आत्मा उस घास में लेटी होगी और दुनिया के बारे में बात करने के लिए बहुत कुछ होगा।’ यह सिर्फ समय की बात है… मिलेंगे बातें करेंगे…. तुमसे दोबारा मिलने तक’। सोशल मीडिया पर इरफान के लिए लिखा सुतापा सिकदर का यह भावुक पोस्ट वायरल हो रहा है।

यह भी पढें   ‘दिनकर’ की काव्य-शैली : ओज, संवेदना और भारतीय चेतना का विराट स्वरूप : श्वेता दीप्ति 

इरफान खान ने अपने शानदार अभिनय से लाखों-करोड़ों दिलों को जीता था। मरने से पहले वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसी खतरनाक बीमारी से ग्रस्त थे। इस बीमारी के बारे में उन्हें साल 2018 में पता चला था, जिसके बाद उन्होंने ट्विटर के माध्यम से इस बारे में अपने फैंस को जानकारी दी थी। वहीं इरफान खान का लंबे समय तक लंदन में इलाज भी चल था।

इरफान खान ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। निधन से पहले अचनाक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इरफान के निधन की खबर से न केवल उनका परिवार बल्कि प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया। हर किसी ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com