सिन्धुली में २३ वर्षीय पुरुष में कोरोना संक्रमण पुष्टी
सिन्धुली, ४ जून । सिन्धुली जिला में पहली बार एक पुरुष में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई है । कमलमाई नगरपालिका वार्ड नं. १४ चन्दनपुर निवासी २३ वर्षीय पुरुष में कोरोना संक्रमण पाया गया है, जो भारत से आकर चन्दनपुर मावि में निर्मित क्वारेन्टाइन में रह रहे थे । इससे पहले भी सिन्धुली स्थायी निवासी एक २७ वर्षीया महिला में कोरोना पाया गया था, लेकिन वह काठमांडू में रहती थी । जिला में ही रहनेवाले में यह पहला केश है ।
भारत से आकर क्वारेन्टाइन में रहनेवाले १२२ लोगों में कोरोना परीक्षण हो रहा है । उसमें से ६९ लोगों में परीक्षण हो चुका है । बागमती प्रदेश सरकार सामाजिक विकास मन्त्रालय के अनुसार बांकी ६८ लोगों की रिपोर्ट नेगेटिभ है ।
संक्रमित युवा को सिन्धुली जिला सदरमुकाम में निर्मित आइसोलेशन में भर्ती करने की तैयारी हो रही है । कहा गया है कि संक्रमित युवा में कोरोना संबंधी कोई भी लक्षण नहीं है और स्वास्थ्य अवस्था भी सामान्य है ।

