Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना वैक्सीन मिलकर बनाएँगे अमेरिका की रिफाना इंक और भारत की पैनासिया बायोटेक लिमिटेड कंपनी

 

कोरोना वायरस महामारी से दुनिया के अधिकांश देश प्रभावित है। हालांकि, इस घातक वायरस से बचाव के लिए अबतक 130 से अधिक वैक्सीन की ट्रायल चल रही है। इनमें से कई वैक्सीन ने तो ट्रायल के कई चरणों में सफलता हासिल की है। इसी बीच कोरोना की वैक्सीन बनाने को लेकर भारत की एक बायोटेक कंपनी की अमेरिका की रिफाना इंक नामक फार्मा कंपनी के साथ बड़ी डील हुई हैं। कोरोना वायरस की वैक्सीन को बनाने से लेकर उसके वितरण का काम यह भारतीय कंपनी करेगी। इस काम के लिए भारत की पैनासिया बायोटेक लिमिटेड कंपनी अमेरिकी कंपनी के साथ साझेदारी करेगी। पैनासिया और रिफाना दोनों अपने क्षेत्रों में वैक्सीन को बनाने और बेचने का काम करेंगे।

यह भी पढें   गृहमंत्री सुधन गुरुङ भारत प्रस्थान, बिम्सटेक की बैठक में होंगे शामिल

पैनेसिया बायोटेक के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश जैन के मुताबिक कोरोना वायरस से निपटने के लिए दुनिया को ऐसी दवा की जरूरत जो सुरक्षित और असरदायक हो और वैश्विक मांग को पूरी कर सके। अमेरिकी कंपनी रिफाना इंक के साथ मिलकर हमारा उद्देश्य 500 मिलियन से अधिक खुराक बनाना है। राजेश जैन ने कहा कि हमें उम्मीद है कि अगले साल के शुरुआत में ही 40 मिलियन से अधिक खुराक डिलीवरी के लिए तैयार हो जाएगी। पैनेसिया बायोटेक के द्वारा कम से कम 500 मिलियन खुराक का उत्पादन किया जाएगा।

यह भी पढें   विराटनगर में महाराजा अग्रसेन की 5150 वी जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम

पैनेसिया बायोटेक अगले महीने से अपनी दिल्ली और पंजाब की प्रयोगशालाओं में इस वैक्सीन को बनाने का काम शुरू करने जा रही है। कंपनी को उम्मीद है कि रेगुलेटरी टॉक्सिकोलॉजी स्टडी और पशु प्री क्लीनिकल स्टडी के बाद अक्टूबर तक ह्यूमन ट्रायल के पहले चरण की शुरुआत हो जाएगी।

कोविड-19 से निपटने के लिए  वैक्सीन के विकास पर वैश्विक प्रयासों में शामिल होने वाली पैनेसिया बायोटेक भारत की पांचवीं बायोटेक कंपनी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक 130 वैक्सीन विकास के विभिन्न चरणों में हैं। इनमें से 10 टीकें ट्रायल के कई चरणों में सफल भी हो गए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com