Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कंगना रानावत खुलकर सुशांत सिंह सुसाइड केस में पुलिस काे सपोर्ट करना चाहती है

 

वालीवूड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने मुंबई के फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शरीर पंचतत्व में विलीन हो चुका है। खबरों की मानें तो एक्टर 6 महीने से डिप्रेशन में था। हालांकि उनके मौत की असल वजह क्या है? इसपर न सिर्फ तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं बल्कि असलियत क्या है पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। सुशांत की ये मौत अपने पीछे तमाम तरह के सवाल छोड़ गई है जिनके जवाब तभी मिल पाएंगे जब इस पूरे मामले की सही से जांच हो। इस बात पर जोर देते हुए हाल ही में कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने सुशांत की अत्महत्या को हत्या करार दिया था। कंगना ने बॉलीवुड पर भेदभाव का आरोप लगाया है। मामले पर जैसे कंगना के तेवर हैं साफ हो जाता है कि सुशांत की मौत की बड़ी वजह डिप्रेशन नहीं बल्कि बॉलीवुड के नेपोटिज्म से हुआ है। इस बयान के एक बार फिर कंगना ने सुशांत की मौत से जुड़े इन्वेस्टिगेशन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

यह भी पढें   दशहरा के अवसर पर सस्ता बाजार शुरू

कंगना की पिंकविला के साथ हुई बातचीत में कहा कि पुलिस के छानबीन में अगर उनसे बात की जाए तो वो खुलासे करने को भी तैयार हैं। कंगना ने कहा कि कई लोगों ने मिलकर इंडस्ट्री में उनके खिलाफ गैंग बनाया हुआ था। ये बात वो बखूबी जानती हैं और ये बात सभी लोगों ने देखा भी था। अगर पूछताछ की जाए तो मैं खुलकर बात करने को तैयार हूं क्योंकि मीडिया में इसे लेकर काफी सबूत है। हर कोई जनता है कि वो कौन लोग थे जिन्होंने उनके खिलाफ गैंग बनाया हुआ था।

यह भी पढें   बाहर का विकास नहीं,भीतर का परिष्कार ही सच्ची प्रगति है : बिमल सरार्फ

एक सवाल का जवाब देते हुए वह आगे कहती हैं कि सुशांत काफी होनहार एक्टर थे और उनके पास कई बड़े ऑफर्स आए थे, फिर भी वह पीछे रहे। उन्होंने कहा, “जब मैं शुरुआत की थी तब मुझे पता चल गया था कि सुशांत के बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ कॉन्ट्रैक्ट थे। फिल्म ‘राम-लीला और बाजीराव मस्तानी के लिए वो पहली पसंद थे। वो इन फिल्मों में काम नहीं कर सके और ये फिल्में बड़ी हिट साबित हुई थी। उनका अपना एक रवैया था और वो लोगों के आगे झुकने में विश्वास नहीं रखते थे। वो हमेशा अकेला महसूस करते थे और हर इंटरव्यू में वो कहा करते थे कि उन्हें नहीं पता कि खुद को कैसे एक्सप्रेस करते हैं।

यह भी पढें   बिम्सटेक की बैठक से पहले गृहमंत्री सुधन गुरुङ ने उद्योगपतियों और कारोबारियों से की चर्चा

कंगना ने आरोप लगाया है कि अपनी उन तमाम पोस्ट में सुशांत इस बात को कह रहे हैं कि उन्हें इंडस्ट्री नहीं अपना रही है और उनकी हालत एक लेफ्ट ओवर जैसी हो गयी है। यानी इस पूरे मामले की एक पूरी बुनियाद थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com