Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अगर मेरे अख्तियार में होता तो मैं तुम्हारे सारे दर्द ले लेती : श्वेता सिंह कीर्ति

 

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने फेसबुक पर एक खुला पत्र लिखा और अभिनेता ने जो सभी दर्द झेले, उसके लिए उनसे माफी मांगी. श्वेता ने लिखा, “मेरा बेबी, मेरा बाबू, मेरा बच्चा अब हमारे बीच शारीरिक रूप से मौजूद नहीं है..मैं जानती हूं कि तुम काफी दर्द में थे और मैं जानती हूं कि तुम एक फाइटर थे और इससे बहादुरी से लड़ रहे थे। मुझे माफ करना मेरा सोना..जिन भी तकलीफों से तुम गुजरे, उसके लिए माफी चाहती हूं..अगर मेरे अख्तियार में होता तो मैं तुम्हारे सारे दर्द ले लेती और अपनी सारी खुशियां तुम्हें दे देती।”

यह भी पढें   राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी का नगर अधिवेशन जनकपुरधाम में संपन्न

छोटे भाई के प्रति प्यार जाहिर करते हुए श्वेता ने लिखा, “तुम्हारी चमकती आंखों ने दुनिया को सपना देखना सिखाया, तुम्हारी मासूम मुस्कान ने तुम्हारे साफ दिल होने को दिखाया। तुम्हें हमेशा प्यार किए जाएगा मेरा बेबी और बहुत-बहुत ज्यादा प्यार किया जाएगा..तुम जहां भी हो मेरा बेबी खुश रहो।” श्वेता ने कहा, “मेरे सभी प्रियजन, मैं जानती हूं कि यह मुश्किल समय है लेकिन नफरत की जगह प्यार को, क्रोध की जगह दया और करुणा को चुनें।
श्वेता ने सुशांत द्वारा हाथ से लिखे गए एक नोट को भी शेयर किया जिसमें लिखा है, “वह जो कहती है कि वह कर सकती है और वह जो कहती है कि वह नहीं कर सकती है, आमतौर पर दोनों ही सही हैं। तुम पहली वह महिला हो। तुम्हें प्यार. भाई सुशांत।”

यह भी पढें   चिलिमे पावर हाउस टनल हादसा: भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन का दौरा

गौरतलब है कि सुशांत रविवार को मुंबई में अपने घर में फांसी के फंदे से लटके पाए गए थे। अमेरिका में रहने वाली उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति उनकी मौत के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में भारत आई हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com