Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सोने जा रही हूं, जब दुनिया बेहतर हो जाए तब उठा देना : नेहा कक्कड

 

सिंगर और रियलिटी शो की जज नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। उन्होंने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। उन्होंने लिखा, ”मैं सोने जा रही हूं। प्लीज मुझे तब उठाना जब यह दुनिया बेहतर हो जाए। वह दुनिया जिसमें फ्रीडम, लव रेस्पेक्ट, केयर, फन, स्वीकार्यता और अच्छे लोग हो। घृणा, भाई-भतीजावाद, ईर्ष्या, धौंस जमाने वाले लोग, हत्या, आत्महत्या, बुरे लोग न हो। गुड नाइट। चिंता मत करो। मैं मर नहीं रही हूं। बस कुछ दिनों के लिए दूर जा रही हूं।”

यह भी पढें   “हमें इंसाफ़ चाहिए, दया नहीं; हमें मुआवज़ा चाहिए, कर्ज़ नहीं” : डॉ. विधु प्रकाश कायस्थ

नेहा इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”अगर किसी को मेरी बात बुरी लगी हो तो मुझे माफ करना। मैं इसे काफी समय से महसूस कर रही हूं, लेकिन बोल नहीं पा रही हूं। मैं बस खुश रहने की पूरी कोशिश कर रही हूं, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। मैं एक इंसान हूं और बहुत भावुक भी हूं। इसलिए ये सब मुझे दुख पहुंचाते हैं। चिंता मत करो, मैं ठीक हूं। आप सभी को ढेर सारा प्यार।”

यह भी पढें   हरिमोहन भण्डारी ने दिया इस्तीफा

बता दें कि इससे पहले साकिब सलीम, डायरेक्टर शशांक खेतान, सोनाक्षी सिन्हा और सिंगर नेहा भसीन ट्विटर छोड़ चुके हैं। सभी ने अपनी शिकायत में कहा कि आजकल सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा नेगेटिविटी और नफरत फैल गई है। सोनाक्षी ने हाल ही में ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट करने की जानकारी दी थी।

उन्होंने इस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ”अपने मानसिक स्वास्थ्य को बचाने के लिए सबसे पहला कदम ये होता है कि आप नेगेटिविटी से दूर रहें और ट्विटर इन दिनों कुछ ऐसा ही बन चुका है। चलो, मैं अपना अकाउंट डीएक्टिवेट कर रही हूं।” इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में बाय ट्विटर।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com