Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

“ने.रा.मा.म.संगठन का ऑनलाइन स्मार्टफोन प्रशिक्षण “

 
कार्यक्रम की प्रशिक्षिका – भारतकी श्रीमती नंदाजी तोषनीवाल

मीति 2077 आषाढ 5 और 6 गते शुक्रवार , शनिवार दो दिन का  नेपाल राष्ट्रीय मारवाड़ी महिला संगठन के आयोजन में “स्मार्ट विथ स्मार्टफोन” विषय का प्रशिक्षण आॅनलाईन मार्फत सम्पन्न हुआ।
आजके वर्तमान टेक्निकल युग में एन्ड्रोएड मोबाइल फोन हरेक के लिए अत्यावश्यक हो गया है किन्तु इस को कैसे चलाया जाए इस बारे में अच्छा ज्ञान बहोतों को नही है । इसी बात को ध्यान में रखते हुए नेपाल राष्ट्रीय मारवाड़ी महिला संगठन ने मोबाइल के सभी फंक्शन कैसे   चलाया जाए इस की जानकारी के लिए उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया।
संगठन की अध्यक्षा श्रीमती निर्मलाजी जोशी की अध्यक्षता में  संचालित उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय उद्योग तथा आपूर्ति राज्य राज्य मन्त्री श्री मोती लालजी दुगड़ द्वारा हुआ । उक्त कार्यक्रम में  ने.रा.मा.परिषद के अध्यक्ष श्री पवनजी मित्तल, सम्पादक श्री दिलीपजी जालान, संगठन की भूतपूर्व अध्यक्षा श्रीमती रचनाजी राठी, वरिष्ठ साहित्यकार श्री लक्ष्मणजी नेवटिया, माननीय श्री ओमप्रकाशजी सरावगी लगायत के अन्य गणमान्य व्यक्तित्व की विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थिति रही । इस के साथ ही संगठन की प्रायः सभी कारकारिणी सदस्य तथा पदाधिकारी और पाँच सौ के करीब प्रशिक्षार्थी मौजूद थे । संगठन अध्यक्षा निर्मलाजी ने स्वागत मन्तव्य रखा इसी तरह मन्त्री दुगड़जी, पवनजी, ओम प्रकाशजी, रचनाजी, संगठन उपाध्यक्ष- श्रीमती मंजू शारडा, बिना अग्रवाल सचिव- अनुजी जैन लगायत के गणमान्य पदाधिकारीयों ने भी मन्तव्य रखा ।
कार्यक्रम की प्रशिक्षिका – भारतकी श्रीमती नंदाजी तोषनीवाल थीं  । वे अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन के विभिन्न पदों पर आसीन हैं । कार्यक्रम की संयोजिका संगठन उपाध्यक्ष-श्रीमती मंजूजी शारडा तथा संचालिका महिला सशक्तिकरण संयोजिका श्रीमती नितुजी सोमानी थीं । कार्यक्रम के अन्त में प्रशिक्षक नंदाजी को एवम्  संचालिका नितुजी को आभारपत्र सम्मानित किया गया। दो दिन के इस कार्यक्रम से अवश्य भी हजारों की संख्या में लोग लाभान्वित होंगे यह बात महासचिव अनुजी जैन ने बताई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *