प्रधानमंत्री और अध्यक्ष पद से हटने के लिए मैंने कहा है भारत ने नहीं : प्रचण्ड
काठमान्डू
स्थायी कमिटी बैठक के समय में प्रधानमन्त्री ने रविवार मदन भण्डारी फाउण्डेसन के कार्यक्रम में कहा था कि भारत उन्हें प्रधानमंत्री पद से हटाना चाह रहा है ।
नेकपा स्थायी कमिटी बैठक प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में चल रहा है जिसमें प्रचण्ड और प्रधानमंत्री के बीच बहस हुई है । प्रचण्ड के साथ ही अन्य नेता ने कहा कि अगर भारत ऐसा चाह रहा है तो आप सबूत दिखाइए । प्रचण्ड ने कहा कि आपको प्रधानमंत्री और अध्यक्ष पद से हटने के लिए मैंने कहा है भारत ने नहीं । आप ऐसी अभिव्यक्ति देकर मित्र राष्ट्र से रिश्तों में तनाव पैदा कर रहे हैं । मंगलबार के बैठक में प्रधानमन्त्री ओली भी उपस्थित हैं ।


