Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पार्टी नेतृत्व को मिलने के लिए दबाव देते हुए नेकपा केन्द्रीय सदस्य धर्ना में

 

काठमांडू, ३ जुलाई । पार्टी विवाद को मिलाने के लिए दबाव देते हुए सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के कुछ केन्द्रीय सदस्य पार्टी कार्यालय धुम्बाराई में धर्ना में बैठ गए हैं । आज शुक्रबार १ बजे से वे लोग पार्टी शीर्ष नेताओं को आपस में मिलकर पार्टी चालने के लिए आग्रह करते हुए धर्ना में बैठ हैं ।
धर्ना में लगभग दो दर्जन केन्द्रीय सदस्य शामील हैं । धर्ना में रहनेवाले नेताओं का कहना है कि पार्टी बिग्रह की स्थिति पैदा हो रही है, उसको रोकने के लिए ही केन्द्रीय सदस्य धर्ना में बैठे हैं । धर्न में रहनेवाले नेताओं ने ‘पार्टी नीति प्रधान है, नेता नहीं’, ‘समस्या की समाधान पार्टी के भीतर ही खोजा जाए’, ‘पार्टी एकता को मजबूत बनाया जाए’ जैसे नारे अंकित प्लेकार्ड लिए हैं ।
स्मरणीय है, स्थायी कमिटी बैठक में प्रधानमन्त्री भी रहे केपीशर्मा ओली को पार्टी अध्यक्ष और प्रधानमन्त्री दोनों पद से इस्तिफा देने के लिए बहुसंख्यक सदस्यों ने दबाव दिया है, यही कारण पार्टी के अन्दर विवाद बढ़ता जा रहा है । राजनीतिक वृत्त में चर्चा है कि नेकपा विभाजन निश्चित है । धर्ना में रहनेवाले नेताओं को मानना है कि संभावित पार्टी विभाजन को रोकने के लिए ही धर्ना में बैठना पड़ा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com