Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद् यादव ने निजी सुविधा कटौती करते हुए किया मितेरी पुल का मर्मत–संभार

 

वीरगञ्ज, ४ जुलाई । पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नम्बर १ से निर्वाचित सांसद प्रदिप यादव ने अपने सेवा–सुबिधा कटौती करते हुए नेपाल–भारत सीमा क्षेत्र रक्सौल में रहे मितेरी पुल का मर्मत–संभार करवाया है । अर्थात् निजि खर्च में उन्होने यह काम किया है ।
भारत तथा अन्य तीसरे मुल्कों से नेपाल प्रवेश के लिए यह महत्वपूर्ण स्थलमार्ग है । सांसद् यादव ने कहा कि मेतरी पुल की अवस्था दिन प्रति दिन कमजोर होते जा रहा है, इसी तथ्य को दृष्टिगत करते हुए अपने निजी खर्च में मर्मत–संभार का काम किया । स्मरणीय है, यही पुल होते हुए दैनिक सयों माल बाहक गाडी तथा इन्धन की टैंकर नेपाल–भारत आवात–जावत होती है ।
सांसद् यादव का कहना है कि पुल कमजोर होने के कारण यहां दुर्घटना की संभावना बढ़ती जा रही थी, उसको रोकने के लिए भी मर्मत होना जरुरी था । उनका मानना है कि वर्षों से सरकार ने इस पुल का मर्मत नहीं किया है । उनका यह भी कहना है कि नेपाल तथा भारत के सुरक्षाकमिर्यों कि उपस्थिति में ही यहां मर्मत का काम किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *