Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में बाढ का कहर 106 लोगों के मारे जाने की खबर

 

चीन में  बरसात ने कहर मचा रखा है। यहां हुई बरसात की वजह से अब तक 106 लोगों के मारे जाने की खबर है। चीन के शहर यिचांग में बरसात की वजह से गंदा पानी लोगों की कमर तक भर गया है।

यहां की सड़क पर पानी इतना अधिक हो गया है कि उससे लोगों की कारें फंस जा रही है वो उसे सड़क पर चला नहीं पा रहे हैं। सड़कें नहर बनी हुई है। पर्यटन शहर यंगशुओ ने बादल फटने की भी घटना हो चुकी है। इस असामान्य रूप से तेज बारिश के कारण दक्षिणी चीन में काफी नुकसान हुआ है। बाढ़ में 15 लाख लोग प्रभावित हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 6 जून 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

बरसात के पानी से सबसे अधिक प्रभावित हुबेई प्रांत है। बरसात से पहले से इलाका कोरोनावायरस के प्रकोप से प्रभावित रहा है। अब यहां बरसात ने कहर मचा रखा है। यहां इतना अधिक पानी जमा हो गया है कि लोगों को इलाका छोड़कर दूसरी जगह जाना पड़ रहा है। कोरोनावायरस के कारण चीन का ये प्रांत काफी समय तक पूरी तरह से बंद था, अब जब यहां पर कुछ गतिविधियां शुरू हुई तो बाढ़ ने कहर मचा दिया।

यह भी पढें   जनमत पार्टी कल माइतीघर मंडला में प्रदर्शन करेगी

अभी कोरोनावायरस से यहां के लोग पूरी तरह से बाहर नहीं निकल पाए हैं इस बीच बरसात ने हालात और भी अधिक खराब कर दिए हैं। यहां के लोगों का कहना है कि वो कोरोना से पहले से परेशान थे अब इससे उनको एक और झटका लगा है। बताया जाता है कि जून माह में इस समय भारी बारिश के कारण चीन की नदियों में पानी बढ़ जाता है, इस वजह से बाढ़ आ जाती है।

वैसे हर साल सरकार बाढ़ से निपटने के लिए पहले से तैयारी कर लेती है मगर इस बार कोरोनावायरस की वजह से तैयारी करने का मौका नहीं मिल पाया। जिसकी वजह से हालात खराब हो गए। कोरोनावायरस के बाद इस बड़ी प्राकृतिक आपदा ने बाढ़ से बचने का उपाय करने का मौका ही नहीं दिया।

यह भी पढें   प्रतिनिधिसभा की बैठक कल सुबह ११ बजे तक के लिए स्थगित

मूसलाधार बारिश के बारे में आधिकारिक अलर्ट के लगातार 31 दिनों के बाद, उथल-पुथल के मौसम में हार मानने के संकेत कम दिखाई देते हैं। शुक्रवार को, राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार से चीन के दक्षिण-पश्चिम में एक और बरसात का अनुमान बताया है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *