नयां २३२ व्यक्ति में कोरोना संक्रमण, मरनेवालों की संख्या ३४ पहुँच गई
काठमांडू, ४ जुलाई । पिछले २४ घंटों में नेपाल में २३२ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस का संक्रमण पुष्टी हुआ है । नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कूल संक्रमितों की संख्या १५४९१ पहुँच गई है । कूल संक्रमितों में ३४ लोगों की मौत हो चुकी है । पिछली बार २ व्यक्ति मरने के बाद यह संख्या ३४ पहुँची है ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. जागेश्वर गौतम ने शनिबार कहा कि पिछली बार गोरखा जिला पालुङटार निवासी ४४ वर्षीय पुरुष और रुपन्देही जिला देवदह निवासी ७५ वर्षीय पुरुष की मृत्यु हुई है । पालुङटार निवासी पुरुष आषाढ १६ गते भारत से आए थे और रुपन्देही निवासी पुरुष टी.वी. संबंधी समस्या से उपचारत थे ।
इसीतरह डा. गौतम के अनुसार पिछले २४ घंटों में २७२ व्यक्ति कोरोना से ठीक होकर अपने घर गए हैं । इसतरह डिश्चार्ज होनेवालों की कूल संख्या ६४१५ पहुँच गई है ।

