Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री की दौड़धूप, खूद हैं– शितल निवास में, बालुवाटार में मन्त्रिपरिषद् बैठक आह्वान

 
केपीशर्मा ओली/फाईल तस्वीर

काठमांडू, ४ जुलाई । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली दौड़धूप में व्यस्त हो गए हैं । पार्टी की आन्तरिक विवादों के बीच आज के लिए तय स्थायी कमिटी बैठक सोमबार तक के लिए स्थगित कर दी गई है, फिर प्रधानमन्त्री आज शाम राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी से मिलने के लिए शितल निवास पहुँच गए हैं ।
कहा गया है कि यह नियमित भेटघाट है । लेकिन राजनीतिक वृत्त में इसको अस्वभाविक रुप में देखा जा रहा है । क्योंकि खूद शितल निवास पहुँच कर उन्होंने मन्त्रियों को बालुवाटार में आयोजन होनेवाला मन्त्रिपरिषद् बैठक में सहभागी होने के लिए कहा है । समाचार स्रोत के अनुसार प्रधानमन्त्री ओली राष्ट्रपति भण्डारी से मिलने के बाद मन्त्रिपरिषद् बैठक में सहभागी होने जा रहे हैं । प्रधानमन्त्री ओली ने अपने क्याविनेट के सभी मन्त्री तथा राज्यमन्त्री को शाम ७ बजे शितल निवास में आने के लिए कहा है ।
इधर ओली के विपक्ष में रहे पूर्व प्रधानमन्त्री द्वय पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और माधव कुमार नेपाल भी राजनीतिक भेटवार्ता में ही व्यस्त हैं । यह सब परिदृश्य के कारण अनुमान है कि यहां कुछ न कुछ होने जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com