नेपाल विश्व हिन्दु महासंघ के विरोध कार्यक्रम में इमरान खान का पुतला जलाया गया
क्लिक करें और देखिये यह भिडियो
बीरगंज,पर्सा , असार २७ । नेपाल विश्व हिन्दु महासंघ जिला कार्य समिति के आयोजना में हुए विरोध कार्यक्रम में पाकिस्तानी प्रधानमन्त्री का पुतला जलाया गया है । पाकिस्तान में हिन्दुओं पर हो रहा अत्याचार सर्व विदित है ।इसी क्रम में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बन रहे पहले हिन्दु मन्दिर को वहाँ के कट्टरपन्थी मौलबी फतवा जारी कर मन्दीर निर्माण को रोकने का माँग किया था । इसके बाद इस्लामिक देश में मंदिर बनाने का तीव्र विरोध किया गया है । उक्त बिरोध के बाद पाकिस्तानी प्रधानमन्त्री इमरान खान ने आदेश देकर मंदिर निर्माण का कार्य बंद करवा दिया । मंदिर निर्माण स्थल पर जो भी संरचना बनी थी उसे तोडकर वहाँ नमाज पढा गया । इसी घटना के विरोध में नेपाल विश्व हिन्दु महासंघ द्वाररा आयोजित कार्यक्रम में पाकिस्तानी प्रधानमन्त्री इमरान खान का पुतला जलाया गया है ।उक्त कार्यक्रम में सैकडो युवा सहभागी थे और उन्होंने जोरदार नाराबाजी भी ककिया था । विश्व का हिन्दु एक हो , नेपाल कको हिन्दु रास्ट्र घोषणा करो जैसा विभिन्न नारा लगाते हुए बिरगंज के घन्टा घर में बिरोध कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में नेपाल बिश्व हिन्दु महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम में बोलते हुए महासंघ के केन्द्रिय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिजय प्रकाश निषाद ने कहा कि नेपाल अन्तर्राष्ट्रिय राजनीतिक अखाडा बन गया है और यहाँ धर्म विरोधी गतिविधि भी बढ रहा है । जो चिन्ता का विषय है । वार्ड सदस्य , मेयर , सान्सद , मन्त्री , प्रधानमन्त्री और रास्ट्रपति समेत हिन्दुवालले देश नेपाल में हिन्दु ही असुरक्षित होने का आरोप निषाद ने लगाया था । उसी कार्यक्रम में बोलते हुए महासंघ के केन्द्रिय सचिव अभिषेक तिवारी ने कहा कि दक्षिण एसिया का अधिकान्श देश में हिन्दु, बौद्ध , सिख के खिलाफ षड्यन्त्र हो रहा है । हिन्दुओं के विरुद्ध घटना बढ रही है जिसका एक एक उदाहरण है पाकिस्तान की राजधानी में हिन्दु मन्दिर का तोडा जाना । इसके लिए सभी का जगना आवश्यक है । सभी हिन्दू को एक होना होगा । हिन्दुओं के लिए कोई मानवअधिकार संघसंगठन नहीं है , सयुक्त राष्ट्र को हिन्दु से कोई मतलब नहीं है र रोज पाककिस्तान में हिन्दी लडकियों के साथ जबरन विवाह और धर्मपरिवरर्तन की घटना हो रही है । सबसे बडी विडम्बना है कि हिन्दु ही हिन्दु के पक्ष में बोलने से डरते हैं । इसी तरह नेपाल बिश्व हिन्दु महासंघ के पर्सा जिला अध्यक्ष श्रीन्नद्न भरद्वाज ने कहा कि हिन्दु समाज खोखला सहिष्णु बनते हैं और हिन्दुत्व की रक्षा करने के लिए आगे नहीं आते हैं । उक्त बिरोध कार्यक्रम के दौरान नेपाल प्रहरी की काफी संख्या में उपस्थिति थी ।


