Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विकास दुबे के एनकाउन्टर के बाद पत्नी ने कहा जो हुआ अच्छा हुआ

 

कानपुर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के शुक्रवार सुबह एनकाउंटर  में मार गिराए जाने के बाद शाम को भैरवा घाट पर गैंगस्टर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान उसकी पत्नी ऋचा ने जमकर गाली-गालौच की और कहा कि हां, उसके पति के साथ सही हुआ। विकास की पत्नी ने चिल्लाते हुए तीन बार ‘हां’ कहा।

पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने आई पत्नी ऋचा से जब मीडियाकर्मियों ने सवाल पूछने शुरू किए, तब उसने अपना आपा खो दिया। वह चिल्ला-चिल्लाकर कहने लगी कि जो हुआ सही हुआ। विकास की पत्नी से जब पूछा गया कि क्या पुलिस ने एनकाउंटर सही किया, तो उसने कहा, ‘हां, जिसने गलती की, उसे सजा मिलेगी।’ इसके बाद फिर उससे सवाल किया गया कि क्या आप मानती हैं कि आपके पति ने गलती की थी? इसपर ऋचा ने चिल्लाते हुए कहा, ‘हां, हां, हां…उसके साथ सही हुआ। यहां से चले जाओ।’

यह भी पढें   श्री रामानंद वैष्णव मंडल जयपुर ने जनकपुरधाम में मनाया श्री सीताराम विवाह महोत्सव

गैंगस्टर विकास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सिर्फ कुछ करीबी लोगों को ही इजाजत दी गई थी। उसकी मां, पत्नी ऋचा और बेटा वहां मौजूद थे। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसबल भी मौजूद रहा। शवदाह के अंदर किसी भी मीडियाकर्मी को जाने की इजाजत नहीं दी गई। वे कुछ दूरी से ही विकास की पत्नी ऋचा से सवाल पूछते रहे।

वहीं, दूसरी ओर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद जब पिता से सवाल पूछा गया तो उन्होंने भी कहा कि हां, ठीक हुआ। विकास के पिता ने कहा, ‘हमें किसी ने बताया है कि हमारा बेटा मारा गया है, हमने कहा ठीक किया गया।’ जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वे अपने बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे तो उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं उसके अंतिम संस्कार पर क्यों जाऊं। वह हमारा कहना नहीं मानता था। अगर मानता होता तो आज ऐसा नहीं होता। उसने हमारी कभी भी मदद नहीं की।’

यह भी पढें   भारतीय विदेश मंत्रालय के निमंत्रण पर लामिछाने १ जून को भारत यात्रा पर जाएंगे

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *