जलेश्वर कारागार में एक कैदी महिला की मृत्यु

महोत्तरी, १८ जुलाई । महोत्तरी जिला सदरमुकाम जलेश्वर स्थित कारागार में बंदी जीवन बिता रही एक कैदी महिला की मृत्यु हो गई है । कर्तव्य ज्यान ९मर्डर० संबंधी मुद्दा में गत मार्गशीर्ष १९ गते से बंदी जीवन जी रही रेशा खातुन नाम से परिचित नुरुजहां खातुन की मृत्यु हो गई है । खातुन सर्लाही जिला स्थित चक्रघट्टा गांवपालिका–४ निवासी है ।
जलेश्वर कारागार प्रशासन का कहना है कि दो हफ्ता से वह बीमार पड़ गई थी, उनकी अवस्था गम्भीर होती जा रही थी । बिहिबार उनको जलेश्वर स्थित अस्पताल में भर्ती की गई थी । रात २ बजे के समय में उन्होंने दम तोड़ दिया है ।

