Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वाराणशी घटना में नया मोड जिसका मुँडन हुआ वो भारतीय निकला

 

वाराणसी.

उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi) में नेपाली नागरिक का जबरन मुंडन कराने के मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया है. वाराणसी के एसएसपी (SSP) अमित पाठक के मुताबिक वीडियो में दिख रहा कथित नेपाली युवक शुद्ध रूप से भारतीय हैं. पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चौंका देने वाला खुलासा सामने आया है. कथित नेपाली युवक ने बताया कि उसका नाम धर्मेंद्र सिंह है. वो साड़ी की दुकान में काम करता है. एसएसपी ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से आर्थिक तंगी के कारण संस्था के सदस्यों ने 1000 रुपये का लालच देकर वीडियो बना लिया. राज खुलने के बाद अब पुलिस विश्व हिंदू सेना के संस्थापक और मुख्य आरोपी अरुण पाठक की तलाश सरगर्मी से कर रही है.

यह भी पढें   बालिकाओं के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों पर सीजप ने जताई चिंता

मामला सामने आने के बाद विश्व हिंदू सेना के संस्थापक अरुण पाठक समेत अज्ञात कार्यकताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. वहीं मामले में गंभीर रुख अख्तियार करते हुए यूपी डीजीपी एचसी अवस्थी ने वाराणसी के सीनियर अफसर जांच कराने के आदेश दिए हैं. केस दर्ज करने के फौरन बाद ही पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. अभी तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें संतोष पांडेय, राजू यादव, अमित दुबे और आशीष मिश्रा प्रमुख हैं. वहीं मुख्य आरोपी अरुण पाठक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com