Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

भाग करोना जा, जगको नहीं सता : कल्याण सिंह शेखावत

 

*भाग करोना जा।*

खुले हुए मुॅह कभी न डोलें,
ढांपो मास्क आवरण से।
बार-बार सेनेटाइज कर,
हाथ धोइए साबुन से।।
भाग करोना जा।
जगको नहीं सता।।

आओ लें संकल्प साथियों,
कोरोना को मारेंगे।
दो गज दूरी याद राखिए,
सट कर कभी न घूमेंगे।।
बिगड़ा नहीं अभी तक कुछ भी,
नेम-नियम के पालन से।।
भाग करोना जा।
जगको नहीं सता।।

सब्जी मंडी और दुकानें,
बिना बात हम क्यों जावें।
पिज्जा बर्गर फास्ट फ़ूड को,,
कभी न घर में बपरावें।।
घर का ताजा भोजन करना,
बचिए दौना चाटण से।।
भाग करोना जा।
जगको नहीं सता।।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 31 मई 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

टी वी औ अखबार बताएं,
भीड़भाड़ से दूर रहो।
भूलो दारू, गुटका, खैंणी,
संक्रमण से बचे रहो।।
सभी यदि चौकस होंगे तो,
फिर क्या डरना रावण से।
भाग करोना जा।
जगको नहीं सता।।

संकल्पित सरकार हमारी,
हमें रात दिन समझावें।
राखो दो गज पूरी दूरी,
पुलिस डाक्टर बतलावें।।
अमन-चैन हो सारे जग में,
कोरोना के ताड़ण से।
भाग करोना जा।
जगको नहीं सता।।

 

कल्याण सिंह शेखावत
जयपुर (राज) भारत
9116404149

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *