वीरगंज में कोरोना वायरस समुदाय स्तर में फैलना शुरु, अनिश्चितकाल के लिए निशेधाज्ञा जारी

वीरगंज, २५ जुलाई । वीरगंज में कोरोना वायरस संक्रमण समुदाय स्तर में फैलना शुरु हो गया है, जिसके चलते स्थानीय प्रशासन ने शहर में अनिश्चिकाल के लिए निषेधाज्ञा जारी की है । जिला प्रशासन कार्यालय में शुक्रबार राजनीतिक दलों के साथ विचार–विमर्श करने के बाद दूसरे आदेश ना आने तक निषेधाज्ञा जारी की है ।
सहायक प्रमुख जिला अधिकारी ललितकुमार बस्नेत ने कहा है कि अत्यावश्यक स्वास्थ्य उपचार के अलवा अन्य काम के लिए अब वीरगंज में घर से बाहन निकलने की अनुमती नहीं है । महानगर क्षेत्र के भीतर रहे सम्पूर्ण पसल एवं उद्योग–कारखाना बंद की गई है । वीरगंज नाका होते हुए भारत से नेपाल प्रवेश में भी प्रतिबंध लगाया गया है ।
विशेषतः भारतीय शहर बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिसके चलते भी नेपाल में यह निर्णय लिया गया है । निषेधाज्ञा जारी होते ही वीरगंज स्थित शहर में सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है । सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि अगर कोई भारत से छीप–छीप कर नेपाल प्रवेश कर रहे हैं तो उनको भी नियन्त्रण में लिया जा रहा है ।

